{"_id":"360d377775742e65b801326f6812df70","slug":"yudhveer-murder-mystery-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"युद्घवीर हत्याकांडः संजीव के जिम्मे रहस्य","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युद्घवीर हत्याकांडः संजीव के जिम्मे रहस्य
अमर उजाला, मनमीत रावत, देहरादून
Updated Sun, 01 Sep 2013 12:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दून के हाईप्रोफाइल युद्घवीर हत्याकांड की उलझी गुत्थियां अब संजीव सुलझाएगा। दून पुलिस ने हरिद्वार जेल में संजीव से पूछताछ की है, जिसके बाद कुछ नए तथ्य सामने आने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
इन तथ्यों पर जांच शुरू करने के साथ पुलिस ने संजीव की ट्रांजिट रिमांड के लिए भी कोर्ट में आवेदन किया है।
पढें...युद्घवीर हत्याकांडः सुलझने लगी मौत की गुत्थी
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के पूर्व पीआरओ युद्धवीर सिंह रावत हत्याकांड में मुख्य आरोपित सुधा पटवाल, उमेश और हरिओम से पुलिस पहले ही पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
गफलत में पुलिस
तीनों गिरफ्तारी के बाद से जेल में हैं। हालांकि, हरिओम और सुधा के बयानों में शुरुआत से ही अंतर मिलने की वजह से पुलिस गफलत में थी।
ऐसे में संजीव की गिरफ्तारी अहम मानी जा रही थी। लेकिन संजीव ने हत्या के बाद हरिद्वार में एक पुराने मामले में कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया था। राजपुर पुलिस को कई दिन बाद यह जानकारी मिली।
पढें...युद्धवीर हत्याकांड: राज से हुआ 'पर्दाफाश'
जेल में ही संजीव से पूछताछ
शुक्रवार को दून पुलिस हरिद्वार पहुंची और जेल में ही संजीव से पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, उसने कई महत्वपूर्ण बातें पुलिस को बताई है।
पुलिस उसकी बताई बातों को अब सुधा और हरिओम के बयानों से मिला रही है। सीओ मसूरी जया बलोनी ने बताया कि संजीव की ट्रांजिट रिमांड के लिए भी आवेदन किया गया है। बताया कि अभी मामले में कई सवालों का जवाब मिलना बाकी है।