{"_id":"577b33484f1c1b6c107fa630","slug":"youth-commit-suicide-in-mussoorie","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उत्पीड़न से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
ब्यूरो / अमर उजाला, मसूरी
Updated Tue, 05 Jul 2016 10:14 AM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइब्रेरी स्थित गेस्ट हाउस के एक कमरे में टिहरी के एक युवक ने खुदकुशी कर ली । पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें युवक ने साहसिक पर्यटन स्थल नागटिब्बा के गोट विलेज हट्स की संचालिका पर आरोप लगाया है कि उसके उत्पीड़न से तंग आकर वह आत्महत्या कर रहा है।
विज्ञापन
मरने वाला संजय पुत्र मूसा लाल, बंगार जौनपुर टिहरी गढ़वाल का निवासी था। संजय के भाई बबलू ने बताया कि दो महीने बाद उसकी शादी होने वाली थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जांच की दिशा तय होगी।
विज्ञापन
शहर कोतवाल कमलेश नंबूरी ने बताया कि जौनपुर प्रखंड में स्थित साहसिक पर्यटक स्थल नागटिब्बा के गोट विलेज हट्स में काम करने वाला युवक संजय लाइब्रेरी स्थित ब्लोजम प्लस गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 502 में ठहरा था। सोमवार सुबह 11 बजे के करीब गेस्ट हाउस कर्मचारी ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो भीतर से कोई आवाज नहीं आई तो उसने साथी कर्मचारियों और पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन
पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई तो युवक मृत अवस्था में मिला। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट, एक बैग और जहरीले पदार्थ की दो शीशी, ग्लास, बीयर की बोतल और एक डोंगे में चिकन मिला है। युवक ने सुसाइड नोट में गोट विलेज की संचालिका पूर्णिमा प्रभात सिंह पर आरोप लगाया कि वह उसका मानसिक उत्पीड़न करती थी।
इससे तंग आकर उसने खुदकुशी की है। साथ ही लिखा है कि घरवालों को परेशान मत करना और बैग में रखे तीस हजार रुपये और दो मोबाइल फोन घरवालों को दे देना। पुलिस ने परिजनों को दूरभाष पर सूचना दी। पुलिस ने गोट विलेज के संचालक को भी तलब किया है। बताया जाता है कि कुछ दिनों से उक्त हट्स का प्रबंधक अवकाश पर था। हट्स की पूरी देखभाल संजय ही कर रहा था।
Publised By : Nirmala Suyal