युवती से मोबाइल पर करता था अश्लील बातें, इसके बाद जो हुआ उसे जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा
एक युवक युवती से फोन पर अश्लील बातें करता था। काफी मना करने पर भी वह नहीं माना, इसके बाद जो हुआ उसे वह जिंदगीभर नहीं भूलेगा। युवती के मोबाइल फोन पर कॉल कर अश्लील बातें करने वाले एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
पुलिस ने आरोपी युवक का मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिया और उसे जमकर फटकार भी लगाई। इसके बाद उसे हवालात में बंद कर दिया। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव की युवती ने पुलिस से शिकायत की कि उसके मोबाइल पर कई दिनों से एक युवक कॉल कर परेशान कर रहा है।
आरोप लगाया कि युवक मोबाइल पर अश्लील बातें करता है। विरोध करने पर उसके साथ गाली गलौज करता है। आरोपी युवक अलग-अलग नंबरों से कॉल कर परेशान कर रहा है। साथ ही बात नहीं करने पर धमकी दे रहा है।
युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवक के मोबाइल पर कॉल की तो उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद पुलिस उसे घर से उठाकर कोतवाली ले आई। पुलिस ने उसका मोबाइल भी अपने कब्जे में लिया और पूतताछ की।
इस पर आरोपी युवक पुलिस से माफी मांगने लगा। पुलिस ने उसे जमकर फटकार लगाई और हवालात में बंद कर दिया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।