फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   young boy killed cousin sister after rape.

रिश्ते का भाई निकला हैवान, रेप के बाद बच्ची का किया कत्ल

Sat, 31 Oct 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर Updated Sat, 31 Oct 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
young boy killed cousin sister after rape.

बागेश्वर में रिश्ते के भाई ने ही तीन साल की मासूम की रेप के बाद गला घोंटकर हत्या की थी। 17 साल के इस किशोर ने भेद खुल जाने के डर से मासूम को मार डाला और उसका शव पत्थरों के नीचे दबा दिया ताकि किसी को कुछ पता न चले। आरोपी किशोर को बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक नारायण सिंह नपलच्याल ने बताया कि 27 की शाम लगभग चार बजे बच्ची की मां खेतों में चली गई और बालिका खेलती हुई रिश्ते के भाई के पास चली गई। वहां आधे घंटे तक दोनों खेलते रहे। इसके बाद किशोर उसे गांव से ऊपर निर्जन स्थान पर ले गया और उसने बच्ची के साथ दुराचार किया जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन


भेद खुल जाने के डर से किशोर ने पहले हाथ से ही बच्ची का गला घोंटा जब वह उसे मारने में सफल नहीं हुआ तो उसने बच्ची की सलवार से उसका गला घोंट दिया और शव को वहां पत्थरों से दबा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की पूछताछ तो उगल दी सारी कहानी

young boy killed cousin sister after rape.

एसपी ने बताया कि जब तेंदुए के हमले की आशंका कमजोर हुई तो पुलिस इस मामले में किसी करीबी का ही हाथ होने की संभावना पर काम करने लगी। बच्ची के साथ आखिरी समय में रिश्ते का भाई ही था।

इसी आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। किशोर को उसके घर से संरक्षण में लिया गया तो उसने पूरी कहानी बता दी। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किशोर को साथ लेकर पूरे घटनास्थल का निरीक्षण और उसकी निशानदेही पर कई साक्ष्य एकत्र किए।

एसपी ने बताया कि किशोर के खिलाफ धारा 363, 302, 201, 376, 377 और 3/4 पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को पुलिस संरक्षण के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। यहां से उसे बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed