फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   young boy found dead in dehradun.

शोरूम में लटका मिला किशोर का शव, परिजनों का हंगामा

Thu, 24 Nov 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 24 Nov 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
young boy found dead in dehradun.
शव

देहरादून के राजपुर रोड स्थित कपड़ा शोरूम की पहली मंजिल पर एक कर्मचारी का शव लटका मिला। साथी कर्मचारियों ने शव नीचे उतारकर अस्पताल भेज दिया। साथी कर्मचारियों का कहना है कि युवक ने पिट्ठू बैग की तनी से फंदा लगाकर खुदकुशी की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हेगिंग ही आई है।

विज्ञापन


वहीं, मौत पर सवाल उठाते हुए परिजनों ने हंगामा किया और पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस तहरीर की जांच कर रही है।

राजपुर रोड स्थित प्यूपल शोरूम पर चुक्खूवाला निवासी कौशल (17) दो वर्ष से काम करता था। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे कौशल पहली मंजिल पर सफाई करने गया था। शोरूम में एक युवती समेत दो और सेल्समैन मौजूद थे।

विज्ञापन

कर्मचारी ऊपर गए तो कुंडे से लटका हुआ था शव

young boy found dead in dehradun.
dead body - फोटो : demo

आधे घंटे तक कौशल नीचे नहीं आया तो साथी कर्मचारी उसे देखने ऊपर गया। वहां कौशल लटका पड़ा था। पिट्ठू बैग की तनी कुंडे में फंसाकर कौशल लटक गया था। शरीर गर्म होने से साथी कर्मचारी ने अन्य लोगों की मदद से उसे नीचे उताकर अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पुलिस और परिजन भी आ गए। परिजनों ने कहा कि उन्हें सूचना दिए बिना शव को नीचे क्यों उतारा गया है। ऐसी कोई वजह नहीं थी जिससे कौशल खुदकुशी कर सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि उसके साथ कोई अनहोनी हुई है। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

सीओ सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि कौशल के भाई की तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed