{"_id":"57bf5f9c4f1c1b680cd500d5","slug":"women-raped-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर लूटी अस्मत, मुंह खोलने पर तेजाब डालने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंधक बनाकर लूटी अस्मत, मुंह खोलने पर तेजाब डालने की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 26 Aug 2016 02:44 AM IST
विज्ञापन
rape
देहरादून के रायपुर क्षेत्र में युवती को बंधक बनाकर परिचित युवक ने हवस का शिकार बना डाला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी ने मुंह खोलने पर युवती को मुंह पर तेजाब डालने की धमकी दी थी। रायपुर क्षेत्र की युवती को 21 अगस्त की दोपहर को परिचित युवक बहाने से अपने घर ले गया। आरोप है कि कमरे में बंद कर उसके साथ मुंह काला किया।
विज्ञापन
युवती ने शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने मुंह पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। दहशत के कारण पीड़िता पहले तो चुप रही, लेकिन बाद में परिवार वालों के साथ रायपुर थाने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने युवती का मेडिक ल कराने के बाद आरोपी शोहिल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी डीजे बजाने का काम करता है।
विज्ञापन