फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   women murder in loot

प्रेमिका की खुशी के लिए की रानू की हत्या, खुलासा

Sat, 25 Jun 2016 11:35 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 25 Jun 2016 11:35 AM IST
विज्ञापन
women murder in loot

रायपुर क्षेत्र में हुई महिला राजू नागलिया की हत्या लूट के दौरान की गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को एक धार्मिक स्थल के गार्ड को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया, जबकि उसका साथी अभी फरार है।

विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि गार्ड ने प्रेमिका की खुशी को धन जुटाने के लिए बेकसूर महिला की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। रायपुर थाना क्षेत्र के सरस्वती विहार निवासी महिला रानू नागलिया (56) का शव 19 जून को घर के अंदर से बरामद हुआ था। शव कई दिन पुराना होने के कारण बदबू फैल गई थी। जाहिरा तौर पर शरीर पर किसी चोट के निशान नहीं पाए गए थे।
विज्ञापन


नशे की गोलियों का सेवन करने के कारण आशंका जताई गई कि अत्यधिक डोज लिए जाने के कारण उसकी जान गई है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा संरक्षित किया गया था। इसी बीच पंजाब के संगरूर में वकालत करने वाली रानू नागलिया की बेटी रोनिका ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी मां के जेवरात, दो मोबाइल, स्कूटी आदि गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां की हत्या लूट के इरादे से की गई है। पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह ने बताया कि परिस्थितिजनक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई तो कड़ी जुड़ती चली गई। विवेचना में एक धार्मिक स्थल के गार्ड मोघा के समादपाई निवासी गुरुभेज सिंह उर्फ तेजा की भूमिका संदिग्ध पाई गई। तेजा का एक परिचित रानू के घर में किराएदार था। इस कारण तेजा का रानू के घर भी आना जाना था।

एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि साक्ष्य संकलन के बाद शुक्रवार को आरोपी गुरुभेज सिंह उर्फ तेजा को करनपुर पुलिस चौकी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। निशानदेही पर स्कूटी, दो कंगल, मोबाइल आदि बरामद कर लिया गया।

तेजा के इस वारदात में तिलक रोड निवासी सौरव भी शामिल रहा, जिसने चुन्नी से रानू नागलिया का गला दबाया था। 14 जून को तेजा और सौरव बहाने से रानू के घर पहुंचे और फिर उसके पानी में नींद की गोलियां मिलाकर बेहोश कर दिया। हत्या करने के बाद दोनों महिला के जेवरात, नकदी, मोबाइल और स्कूटी लेकर फरार हो गए।


प्रेमिका भी हुई बरामद
आरोपी गुरुभेज सिंह के खुडबुडा निवासी युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहे थे। उसकी योजना प्रेमिका को लेकर पंजाब भागने की थी, लेकिन उसके लिए धन की जरूरत थी। धन जुटाने के लिए रानू नागलिया की हत्या की गई थी। हत्या करने के बाद 17 जून को आरोपी ने प्रेमिका को उसके घर से बहला-फुसलाकर ले आया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर प्रेमिका को बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed