फटे कपड़ों में पहुंची कोतवाली, कहा मेरे साथ छेड़छाड़ हुई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फटे कपड़ों में सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची एक युवती ने जमकर हंगामा काटा। कलियर की बताई जा रही युवती ने गांव के कुछ युवकों पर छेडखानी के आरोप लगाए। महिला पुलिसकर्मियों ने कपड़े से उसका शरीर ढकते हुए पूरी जानकारी ली।
उसकी बातों से पता चला कि युवती का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है जिसके बाद उसके परिजनों को कोतवाली बुलाया गया।
शहर में शनिवार को नगर निगम में एसएसपी का छात्रों के लिए जागरूकता कार्यक्रम होने के चलते पुलिस आयोजन में व्यस्त थी। इसी बीच एक युवती फटे कपड़ों में सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची। उसकी हालत देखकर कोतवाली के बाहर से भी लोग माजरा जानने अंदर आ गए। पुलिसकर्मियों की स्थिति भी असहज हो गई।
गांव के दो लड़कों पर लगाया छेड़खानी का आरोप
युवती ने हंगामा करते हुए एक सांस में कोतवाली में मौजूद उपनिरीक्षक अजय कुमार से कलियर के कुछ लड़कों की शिकायत की। कपड़े फटे होने के कारण उपनिरीक्षक ने उसे अंदर कमरे में बैठाते हुए महिला पुलिसकर्मियों को उससे जानकारी लेने के लिए भेजा।
युवती ने पहले पुलिस को बताया कि गांव के दो लड़कों ने उसके साथ छेड़ख़ानी की है। फिर बताया कि एक लड़का उसे पुलिस से डरा रहा है। उसकी बहकी बातों से पुलिसकर्मियों को पता चला कि उसका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। भटकते हुए वह कलियर से रुड़की आ गई।
पुलिस ने उसके परिजनों को खबर कर दी। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि युवती के परिजनों को बुलाया गया है। फिलहाल उसका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की बात पता चली है। परिजनों के आने पर युवती से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।