फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman died in suspicious condition

'पति और सास ने मेरी बेटी की हत्या कर दी'

Sun, 02 Feb 2014 07:40 PM IST
अमर उजाला, पौड़ी
अमर उजाला, पौड़ी Updated Sun, 02 Feb 2014 07:40 PM IST
विज्ञापन
woman died in suspicious condition

पौड़ी क्षेत्र की चाकीसैण तहसील के कुटकंडई गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की मां ने डीएम को ज्ञापन देकर मृतका के पति, सास और देवर पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


शिकायत पर राजस्व पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम की रिर्पोट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


30 जनवरी को हुई थी मौत
राजस्व पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को चाकीसैण तहसील के कुटकंडई निवासी बबीता पत्नी कुलदीप सिंह की 30 जनवरी को मौत हो गई थी।

31 जनवरी को मृतका की मा उल्ली गांव निवासी नर्वदा देवी ने प्रभारी जिलाधिकारी नवनीत पांडे को तहरीर देकर मृतका के पति कुलदीप सिंह, सास लक्ष्मी देवी, देवर दिनेश पर मृतका की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि बबीता और कुलदीप की शादी अप्रैल 2009 में हुई थी। शादी के बाद से ही बबीता का पति, सास और देवर द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

तहरीर में नर्वदा देवी ने बबीता के पति कुलदीप, सास लक्ष्मी और देवर दिनेश पर 30 जनवरी को बबीता की हत्या करने का आरोप लगाया।

डीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई
नर्वदा की तहरीर पर प्रभारी जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने एक फरवरी को थलीसैंण के एसडीएम को जांच के आदेश दिए। जिस पर चाकीसैण तहसील के नायब तहसीलदार रामचरण ने शनिवार को मौके पर जाकर बबीता के शव कब्जे में ले लिया।


नहीं मिले चोट के निशान
नायब तहसीलदार रामचरण ने बताया कि मृतका के शरीर में चोट के निशान नहीं है। शव का पंचनामा कर पौड़ी लाने के बाद पोस्टमार्टम करा दिया गया है।

पोस्टमार्टम की रिर्पोट आने के बाद ही इस मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मृतका परिजनों का कहना है कि मृतका की मौत बीमारी के कारण हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed