'पापा ने मम्मी को मिट्टी का तेल डालकर जला दिया'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग जिले के पुलिस चौकी घोलतीर क्षेत्र के एक गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई।
पुलिस ने इस मामले में पति के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया है। एफआइआर दर्ज होने के बाद पुलिस गांव में पहुंचकर छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई की रात कोट बिचला गांव की सर्वेश्वरी देवी (30) को जली हुई अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया।
यहां बर्न वार्ड की सुविधा नहीं होने से उसको बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया। जहां महिला ने 29 जुलाई की सुबह दम तोड़ दिया।
11 साल के बेटे ने नाना से बताया सच
बुधवार को मृतका के पिता रामलाल (दरमोला तहसील रुद्रप्रयाग) ने कोतवाली में तहरीर देकर दामाद पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि 28 जुलाई की रात नौ बजे उनके दामाद नरेश लाल का फोन आया कि सर्वेश्वरी के पेट में दर्द है।
जब वह अस्पताल पहुंचे, तो पता चला कि वह जली हुई है। रामलाल के 11 वर्षीय नाती ने बताया कि पिता ने मां को मिट्टी तेल डालकर जलाया है।
जिस पर रामलाल ने नरेश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी कोतवाल एसएसआई सत्यव्रत मामले की विवेचना कर रहे हैं। वह जांच के लिए गांव में गए हुए हैं।
पहली पत्नी भी जलकर मरी थी
आरोपी नरेश पहले भी अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर चुका था। इस संबंध में वह महिला हेल्प लाइन भी आए थे। तब नरेश ने भविष्य में मारपीट नहीं करने की बात कही थी।
पुलिस के अनुसार, नरेश की सर्वेश्वरी से दूसरी शादी थी। उसकी पहली पत्नी भी जलकर मरी थी जिसके चलते वह सलाखों के पीछे जा चुका है।