फांसी लगाकर महिला ने जान दी, भाई ने कहा 'दहेज के लिए मारा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृह क्लेश से तंग आकर एक महिला ने दीपावली के अगले दिन फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वालों ने पटेलनगर कोतवाली में दहेज हत्या की तहरीर दी है।
आईएसबीटी चौकी इंचार्ज गिरीश ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब आठ बजे पटेलनगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि लक्ष्मणगढ़ी मेहूंवाला निवासी एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही आईएसबीटी चौकी इंचार्ज टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पूछताछ में पता चला कि फांसी लगाकर जान देने वाली महिला की पहचान पूजा (30) पत्नी रूपेश कुमार के रूप में हुई। प्लंबर का काम करने वाले रूपेश ने पुलिस को बताया कि दीपावली की शाम पूजा अपने मायके जाने की जिद कर रही थी। उसने मना किया तो दोनों में विवाद हो गया।
भाई ने दर्ज कराया दहेज हत्या का मुकदमा
अगले दिन रूपेश ने बाथरूम के ऊपर लगी टीन की चादर हटाई तो अंदर का हाल देखकर उसके होश उड़ गए। अंदर पूजा ने अपनी चुन्नी से बाथरूम में लगी लोहे की रोड से फांसी लगाई हुई थी। रूपेश ने तुरंत पूजा के मायके वालों को फोन किया और पूजा के शव को नीचे उतार लिया।
मायके पक्ष ने रूपेश के घर पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पूजा के भाई दीपक पुत्र कुशाल सिंह निवासी नई बस्ती बनियावाला गोरखपुर ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।