फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman committed suicide in dehradun.

युवती ने फांसी लगाकर दी जान, मोबाइल डिटेल से जांच में जुटी पुलिस

Mon, 21 Nov 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 21 Nov 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
woman committed suicide in dehradun.
सुसाइड - फोटो : demo pics

देहरादून रायपुर क्षेत्र में एक युवती ने कमरे में पंखे पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट न मिलने के कारण साफ नहीं हो सका है। पुलिस मोबाइल की डिटेल और एसएमएस के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी है। टिहरी की रहने वाली यह युवती यहां अकेले रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पुलिस ने उसके एक दोस्त से भी पूछताछ की है।

विज्ञापन


टिहरी जनपद श्रीकोट निवासी चतर सिंह की बेटी सजनी (23) रायपुर के पुष्प विहार में किराए पर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। रविवार रात सजनी ने कमरे में पंखे पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कमरे की तलाशी ली, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजनों ने एक युवक पर शक जताया है। पुलिस ने उसी आधार पर साथी युवक से पूछताछ की है। एसओ रायपुर प्रदीप राणा ने बताया कि मौत की वजह का पता लगाया जा रहा है। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद उसका सत्यापन कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed