{"_id":"d70241af2a30f916a6c73161ec0928fd","slug":"woman-committed-suicide-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से नाराज पांच बच्चों की मां गंगा में कूदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति से नाराज पांच बच्चों की मां गंगा में कूदी
अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Fri, 04 Jul 2014 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी क्षेत्र के तिलोथ गांव निवासी एक महिला ने पति से कहासुनी होने पर गंगा में छलांग लगा दी। महिला के पांच बच्चे हैं।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तिलोथ पुल से लेकर जोशियाड़ा बैराज तक महिला की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
पुल से गुजर रहे लोगों ने दी सूचना
बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे तिलोथ पुल से एक महिला भागीरथी में कूद गई। पुल से गुजर रहे लोग इस घटना को देखकर हक्के-बक्के रह गए और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने तिलोथ पुल से लेकर जोशियाड़ा बैराज तक नदी तट पर महिला की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
महिला की तलाश जारी
एसएसआई अजय सिंह ने बताया कि आत्महत्या करने वाली महिला अनीता (35 वर्ष) तिलोथ गांव निवासी रमेश की पत्नी है। उसके पांच बच्चे हैं। पति मीट की दुकान में काम करता है।
विज्ञापन
महिला के परिजनों से मिली जानकारी अनुसार पति से किसी बात पर कहासुनी होने पर महिला ने आत्महत्या की है। पुलिस नदी में महिला की तलाश कर रही है।