फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   with help of brother wife kills husband.

बच्चे नहीं हुए तो पत्नी ने पति को दी दर्दनाक मौत

Mon, 27 Apr 2015 06:20 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)
ब्यूरो / अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़) Updated Mon, 27 Apr 2015 06:20 PM IST
विज्ञापन
with help of brother wife kills husband.

शादी को 13 साल होने के बाद भी सुंदर और मंजू को कोई संतान नहीं थी। इस कारण दोनों में उपजे कलह का अंत बेहद भयनाक हुआ।

विज्ञापन


सात माह पूर्व उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हुई युवक की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सात माह से लापता इस युवक को उसकी पत्नी ने ही अपने भाई की मदद से मारकर घर के पास गड्ढे में दबा दिया था। पुलिस ने दोनों भाई-बहन को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर युवक का कंकाल बरामद कर लिया है।

नारायणनगर के झुसियाकांडा गांव निवासी सुंदर राम (35) पुत्र वीर राम मुनस्यारी डिग्री कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत था। वह सितंबर प्रथम सप्ताह से लापता था। सुंदर राम की बीवी मंजू देवी ने 10 सितंबर को मुनस्यारी जाकर पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


तब से पुलिस इस गुमशुदगी के राज को खोलने के लिए परेशान थी। सुंदर राम का मोबाइल सर्विलांस में लगाया गया था और उसके लापता होने के दिन उसकी लोकेशन निमाथी गांव में मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इसी कारण निमाथी गांव को ही जांच के केंद्र में रखा था। पुलिस ने कई बार मंजू देवी के मायके जाकर पूछताछ की। आखिरकार पुलिस का शक पुख्ता होने लगा और सख्ती दिखाने पर मंजू देवी और उसके भाई भीमराम ने जुर्म कबूल कर लिया।

13 साल पहले हुआ था मृतक और मंजू का विवाह

with help of brother wife kills husband.

तहसीलदार पीसी पंत, उपनिरीक्षक पान सिंह रावत, मुनस्यारी के थाना प्रभारी हरेंद्र नेगी ने रविवार को सुबह मंजू देवी के मायके निमाथी गांव जाकर गेहूं के खेत में दबाए गए सुंदर राम का शव बरामद कर लिया जो कंकाल में तब्दील हो गया था।
पुलिस ने बताया कि सुंदर राम और मंजू देवी का विवाह 13 वर्ष पहले हुआ था

उनकी कोई संतान नहीं है। इसी कारण दोनों में झगड़ा होते रहता था। तीन सितंबर को सुंदर राम अपनी बीवी से मिलने उसके मायके निमाथी गांव गया था, तभी रात में मंजू देवी और उसके भाई भीमराम ने मिलकर सुंदर राम का गला घोंट दिया।

पुलिस के मुताबिक घटना के समय सुंदर राम नशे में था। उसकी मौत के बाद मंजू और भीम राम ने आधी रात में लाश को घसीटकर 50 मीटर दूर खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया।

पुलिस ने मंजू देवी और भीमराम के खिलाफ धारा 302 में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। गड्ढे से निकाले गए कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed