फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Wife wakes husband angry husband attack on her with knife

पत्नी ने देर तक सो रहे पति को जगाया तो उसने कर दिया चाकू से वार

Tue, 28 Aug 2018 07:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 28 Aug 2018 07:12 AM IST
Wife wakes husband angry husband attack on her with knife
अस्पताल में भर्ती घायल महिला - फोटो : amar ujala

देर तक सोते हुए पति को जगाना पत्नी को भारी पड़ गया। इस बात पर पति इतना गुस्सा हुआ कि उसने पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया।



परिवार के अन्य सदस्यों और पड़ोसियों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया। इधर, महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 


मामला कैंट थाना क्षेत्र के गुच्चुपानी का है। जानकारी के मुताबिक विनोद कुमार राजपूत पड़ोस में ही परचून की दुकान चलाता है। बताया जा रहा है कि वह अक्सर सुबह देर से जागता है। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी प्रभा नाराज रहती है।

विज्ञापन

प्रभा ने विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया

Wife wakes husband angry husband attack on her with knife

सोमवार को भी प्रभा विनोद को जगाने के लिए कमरे में पहुंची थी। वहां उसने विनोद को जगाया और पूजा कर जल्द दुकान पर जाने को कहा। प्रभा की इस बात पर विनोद नाराज हो गया और उसे गालियां देने लगा।

इसका प्रभा ने भी विरोध किया और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी बीच विनोद ने सब्जी काटने वाला चाकू उठाया और प्रभा पर कई वार कर डाले। प्रभा ने सारे वार अपने हाथों पर रोक लिए। आनन-फानन में परिजन प्रभा को लेकर दून अस्पताल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर विनोद राजपूत को पकड़ लिया। इधर, प्रभा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही प्रभा के भाई शिवकुमार की शिकायत पर पुलिस ने विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी सर्किट हाउस धनराज सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी को सोमवार दोपहर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।  

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed