फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   wife cheated husband.

पति घर में सोता रहा, पत्नी कर गई 'खेल'

Sat, 04 Oct 2014 07:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (हरिद्वार)
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (हरिद्वार) Updated Sat, 04 Oct 2014 07:17 PM IST
विज्ञापन
wife cheated husband.

आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि पति घर में ही रहे और पत्नी घर के अंदर ही खेल कर जाए और पति को पता ही न चले।

विज्ञापन


सुनने में भले अजीब लगे पर हरिद्वार के लक्सर में ऐसा ही हुआ जब पत्नी पति को सोता छोड़ पत्नी एक लाख अस्सी हजार रुपये और जमीन के कागजात लेकर चंपत हो गई।

जाते-जाते पत्नी आठ साल की बेटी को भी साथ ले गई है। पति को इस पूरे वाकए का पता तब चला जब उसकी नींद टूटी। पति ने इस आशय की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पत्नी से चल रहा था विवाद

लक्सर क्षेत्र के रायपुर निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने हाल ही में अपना एक प्लाट बेचा था। उसका कुछ पैसा बैंक में जमा कर दिया था, जबकि एक लाख अस्सी हजार की राशि घर की अलमारी में रखी थी।
विज्ञापन


बताया कि उसका कुछ समय से पत्नी के साथ विवाद चल रहा था लेकिन कुछ दिनों पहले दोनों के बीच सुलह हो गई थी।

सुबह उठे तब चला पता
शुक्रवार रात को परिवार के सभी लोग घर में सोए थे, लेकिन जब सुबह वह नींद से जागा तो उसकी पत्नी और आठ वर्षीय पुत्री घर से गायब थी। जब उसने कमरे में जाकर देखा तो अलमारी खुली हुई थी और उसमें रखे एक लाख अस्सी हजार की नगदी और दुकान और मकान के कागजात गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यक्ति के मुताबिक, उसकी पत्नी पैसा और कागजात लेकर फरार हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed