बॉयफ्रेंड की गैरमौजूदगी में उसके दोस्त संग संबन्ध बनाती थी विधवा, ऐसे हुआ प्यार का खौफनाक अंत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधवा अपने बॉयफ्रेंड की गैरमौजूदगी में उसके दोस्त संग संबन्ध बनाती थी विधवा, ऐसे हुआ प्यार का खौफनाक अंत की गैरमौजूदगी में उसके ही दोस्त संग संबन्ध बनाती थी। जब पहले ब्रायफ्रेंड को इस बात का पता लगा तो पढ़िए कैसे इस प्यार का खौफनाक अंत हुआ।
तेज्जुपुर निवासी किसान संजय की हत्या उसकी कथित प्रेमिका ने अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी। दूसरे प्रेमी से अवैध संबंधों का पता लगने के बाद महिला ने उसके साथ मिलकर किसान की हत्या की पटकथा रची थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है।
तेज्जुपुर निवासी किसान संजय (उम्र 32, पुत्र रामपाल) का शव 28 दिसंबर को रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी थी। शुक्रवार को एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि संजय के पड़ोस में रहने वाली विधवा रजनी के साथ अंशुल (पुत्र छतरपाल, निवासी बिंडुखड़क, थाना झबरेड़ा) के अवैध संबंध थे।
इस तरह की हत्या
जिसके चलते अंशुल का महिला के घर आना-जाना लगा रहता था। इसका संजय ने कई बार विरोध किया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि संजय ने अंशुल को धमकी दी थी कि यदि उसने विधवा के घर आना नहीं छोड़ा तो वह उसे जान से मार देगा।
पुलिस के अनुसार संजय की धमकी और आए दिन की टोकाटाकी अंशुल को अच्छी नहीं लग रही थी। इस पर अंशुल ने संजय को रास्ते से हटाने की ठानी और उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार रजनी ने संजय की लोकेशन अंशुल को दी।
उसके बाद अंशुल ने खेत से आते समय फावड़े से संजय की हत्या कर दी। इसके बाद उसने धोखे से तेज्जुपुर में लकड़ी काटने की मशीन पर काम करने वाले जगमाल (पुत्र नाथीराम निवासी धोलाकुआं थाना बेहट) को भी बुला लिया और उसकी मदद से शव चुड़ियाला स्टेशन के पास ट्रैक पर फेंक दिया, लेकिन हत्या के बाद संजय का मोबाइल अपने साथ ले गया। सिम तोड़कर फेंक दिया। पुलिस ने अंशुल, जगमाल और रजनी तीनों को जेल भेज दिया है।
ढाई साल पहले हुई थी महिला के पति की हत्या
ढाई साल पहले हुई थी महिला के पति की हत्या
एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि महिला के पति की मौत ढाई वर्ष पहले हो गई थी। महिला के पति के साथ संजय का आना जाना था। जिसके कारण उसके संजय के साथ प्रेम संबंध हो गए, लेकिन बाद में महिला के संबंध अंशुल के साथ हो गए। जिसके चलते संजय, अंशुल को महिला के घर आने-जाने से रोकता था।
कभी अंशुल और संजय में थी दोस्ती
एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि कभी हत्यारोपी अंशुल और संजय में भी दोस्ती थी। संजय अक्सर अंशुल से महिला के संबंध की जिक्र किया करता था और फोन पर हुई एक-एक बात उसे बताता था। इसके बाद अंशुल ने संजय के मोबाइल से उसका नंबर लिया और फिर खुद भी महिला से बात करने लगा। इसका पता संजय को लगा तो दोनों में दुश्मनी हो गई थी।