फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   villagers attack police team in vikas nagar

चरस पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से बोला हमला

Wed, 20 Jul 2016 11:27 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 20 Jul 2016 11:27 AM IST
विज्ञापन
villagers attack police team in vikas nagar
- फोटो : file photo

कोतवाली विकासनगर के अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर चरस पकड़ने की पु‌लिस टीम पर ग्रामीणों ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया। घटना मंगलवार देर रात कोतवाली विकासनगर के मेहूवाला खालसा गांव का है।

विज्ञापन


एलआईयू इंस्पेक्टर योगेश चंद्र ने मुखबिर की सूचना पर दारोगा अरविंद डंगवाल, सिपाही शादाब सहित अन्य पुलिस कर्मियों के सा‌थ खालसा गांव में एक घर में छापा मारा। मौके से पुलिस को डेढ़ किलो चरस मिली। टीम ने घर से रमेश चौहान और राजीव चौहान को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पाटा गांव, कालसी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


जैसे ही पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ले जाने लगी, स्‍थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस पर हालात को काबू करने के लिए मौके पर और पुलिस फोर्स बुलाई गई। जिसके बाद हालात पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हमले में एलआईयू दारोगा अरविंद और सिपाही शादाब घायल हो गए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोतवाली विकासनगर लाया गया है। टीम पर हमला करने वाले स्थानीय लोगों के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed