{"_id":"6c4231ec53f1362251e23f2bf6fdb9d6","slug":"upmt-paper-leak-gang-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPMT: परीक्षा से पहले पेपर लीक कराने वाला गिरोह गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
UPMT: परीक्षा से पहले पेपर लीक कराने वाला गिरोह गिरफ्तार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 17 May 2015 11:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून पुलिस ने शनिवार देर रात उत्तराखंड प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (यूपीएमटी) का पेपर लीक कराने की जुगत में लगे एक गिरोह को दबोच लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने छह गुर्गों को दबोचा जिनके पास से 93 लाख रुपए नकद और डेढ़ करोड़ रुपये के चेक के अलावा एक लैपटॉप मिला है। नेहरू कालोनी थाने की पुलिस देर रात तक पकड़े गए युवकों से पूछताछ में लगी थी। सभी युवक यूपी के निवासी बताए जा रहे हैं। विवि प्रशासन का कहना है कि पेपर लीक नहीं हुआ है और परीक्षा तय समय पर तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
शनिवार देर रात करीब 11 बजे नेहरू कालोनी थाने की पुलिस ने यूपीएमटी पीपर लीक कराने की जुगत में लगे गिरोह के छह गुर्गों को एक होटल से दबोच लिया। इसके बाद परीक्षा का आयोजन कर रहे एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत और कुल सचिव प्रोफेसर विजय जुयाल थाने पहुंचे।
विज्ञापन
इन लोगों ने पुष्टि की कि पकड़े गए युवकों के पास से ऐसा कुछ नहीं मिला है जिससे शक भी हो कि पेपर लीक हुआ है। इनका कहना है कि यूपीएमटी का पेपर पूरी तरह से सुरक्षित है। इससे पहले, शहर में सुबह से ही यूपीएमटी के पेपर पहुंचने और कुछ लोगों के बेचने की खबरें पुलिस के पास पहुंच रही थी।
इसके बाद दिनभर अभियान चलाने के बाद देर रात तक पुलिस ने कई होटलों और अन्य जगहों पर छापेमारी करती रही। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि कई सूचनाएं आईं, जिन्हें गंभीरता से लिया गया था। आखिरकार पुलिस को देर रात छह लोगों को पकड़ने में कामयाबी मिल गई। बता दें कि यूपीएमटी रविवार को होने जा रहा है।