फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uncle killed his nephew in extra marital affair.

अवैध संबंधों के शक में भांजे का बेरहमी से कत्ल, खुखरी से गोद डाला शरीर

Thu, 17 Nov 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 17 Nov 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
uncle killed his nephew in extra marital affair.
पुलिस गिरफ्त में मोहन सिंह गुरुंग (बाएं) और कमरे में फैला खून - फोटो : AmarUjala

देहरादून के कैंट क्षेत्र में पूर्व फौजी ने मंगलवार देर रात भांजे की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी खुखरी से भांजे के चेहरे और शरीर पर तब तक प्रहार करता रहा, जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया।

विज्ञापन


हत्या के बाद रातभर आरोपी खुखरी लिए कमरे में ही बैठा रहा। बुधवार सुबह वारदात की खबर लगने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस की गिरफ्त में आए पूर्व फौजी के पूछताछ के आधार पर दावा किया कि नाजायज रिश्तों के शक में यह वारदात अंजाम दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कैंट क्षेत्र के अनारवाला निवासी पूर्व फौजी मोहन सिंह गुरुंग (55) 2001 से गुजरात के भुज इलाके में एक डिफेंस सिक्योरिटी में काम करता है। 11 नवंबर को वह 17 दिन की छुट्टी पर दून आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात भर खून से सने कपड़े पहने बैठा रहा मामा

uncle killed his nephew in extra marital affair.
घटनास्थल की जांच करती पुल‌िस

पूर्व फौजी का हरिद्वार के आईडीपीएल निवासी भांजा संजय थापा करीब तीन साल से साथ रहता था। मंगलवार रात शराब पीने के बाद दोनों अपने कमरे में चले गए। देर रात पूर्व फौजी ने भांजे संजय थापा पर जानलेवा हमला कर दिया।

मामा ने उसके मुंह और शरीर पर कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। भांजे का कत्ल करने के बाद आरोपी अपने कमरे में चला गया। उसने न तो खून से सने कपड़े बदलने की कोशिश की और न ही मौके से भागने की।

रात भर कत्ल की वारदात छिपी रही। बुधवार सुबह कमरे से बाहर निकली महिला ने बाहर सो रहे अपने बेटे और भांजे के परिजनों को कत्ल की जानकारी दी।

पुलिस को बताई कत्ल की वजह की पूरी कहानी

uncle killed his nephew in extra marital affair.
murder

ग्राम प्रधान अनारवाला के माध्यम से सर्किट हाउस पुलिस चौकी पर सूचना आई तो एसएसपी डॉ. सदानंद दाते, एसपी सिटी अजय सिंह और सीओ सिटी मनोज कत्याल पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। हिरासत में आए पूर्व फौजी ने गुनाह कबूल करते हुए कत्ल की वजह की पूरी कहानी पुलिस को बता दी।

पुलिस ने मृतक के भाई बलबीर थापा की ओर से मुकदमा दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि अवैध संबंधों के शक में मामा ने भांजे की हत्या की है। आरोपी को शक तो पहले से ही था, लेकिन रात में ऐसा कुछ हुआ कि पूर्व फौजी आपा खो बैठा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed