{"_id":"5a7961574f1c1ba5268b88d3","slug":"uncle-became-villain-in-love","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार में विलेन बना चाचा, दूसरे लड़के से जबरन शादी करवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्यार में विलेन बना चाचा, दूसरे लड़के से जबरन शादी करवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
marriage
एक विवाहिता ने अपने चाचा पर आरोप लगाया है कि रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसकी शादी करा दी गई, जबकि उसका एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने चाचा पर बंधक बनाने का भी आरोप लगाया है। यह मामला नैनीताल जनपद के रामनगर का है। युवती उत्तरप्रदेश के जिला रामपुर के लालपुर गांव की रहने वाली है।
विवाहिता ने राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी को इस संबंध लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में उसने रामनगर स्थित गैस गोदाम रोड के समपी किराये के मकान में रह रहे चाचा पर दो दिन तक बंधक बनाने का आरोप लगाया है।
उसने अपनी हत्या की आशंका जाहिर कर सुरक्षा की मांग भी की है। पत्र में उसने कहा है कि उसका एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन करीब 6 माह पहले उसके चाचा व अन्य रिश्तेदारों ने उसके पिता पर दबाव बनाकर जबरन उसका विवाह गांव में ही दूसरे लड़के से करा दिया।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि करीब एक सप्ताह पहले उसका चाचा उसे ससुराल से ले आया था। चाचा ने दो दिन तक घर में उसे बंधक बनाने के साथ ही उस पर ससुराल में रहने का ही दबाव बनाते हुए मारपीट की और ससुराल नहीं जाने पर जान से मारने की भी धमकी दी।
आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष विवाहिता को लेकर कोतवाली पहुंची जहां उन्होंने पुलिस से महिला को न्याय दिलाने को कहा। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि मामला प्रकाश में आया है, जांच की जा रही है।