ले जा रहे थे तंत्र विधा में इस्तेमाल होने वाला बेहद कीमती दो मुंहा सांप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलियर पुलिस ने दुर्लभ प्रजाति के दोमुंहे सांप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नेपाल बॉर्डर से सांप खरीदकर यहां किसी को बेचने आए थे। पांच लाख में सौदा तय हुआ था। पूछताछ में आरोपियों ने लंबे समय से सांपों की तस्करी कबूली है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
पिरान कलियर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया की मंगलवार को पुलिस बेड़पुर चौक पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि भगवानपुर की ओर से दो व्यक्ति बाइक से दुर्लभ प्रजाति का दोमुंहा सांप लेकर कलियर में बेचने जा रहे हैं। कुछ देर बात उक्त बाइक आती नजर आई तो पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार दो व्यक्तियों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया।
पुलिस ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया
इसके बाद पुलिस ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया। युवकों की बाइक की तलाशी ली गई तो डिग्गी में एक काले रंग के थैले में दुर्लभ प्रजाति का दोमुंहा सांप बरामद हुआ, जिसकी लंबाई करीब पौने दो फिट और गोलाई लगभग छह इंच है।
एसओ ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम इस्तिखार पुत्र मुस्तकीम और जाबिर पुत्र जिंदा हसन निवासी समसपुर, थाना सरसावा जिला सहारनपुर बताया। आरोपियों ने बताया कि करीब दस दिन पहले दोमुंहे सांप को नेपाल बॉर्डर के पास नानपारा से डेढ़ लाख में खरीदकर लाए थे। आरोपी सांप को कलियर में ऊंची कीमत पर बेचने जा रहे थे।
एसओ ने बताया कि दोमुंहे सांप को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट के आदेश पर वाइल्ड लाइफ संस्थान देहरादून भेजा जाएगा। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, एसआई तसलीम आरिफ, नीरज मेहरा, सिपाही अशोक कुमार, राकेश कुमार, मोहर सिह, अरविंद, हरीशचंद्र, मनीषा शामिल रहे।
दिल्ली, यूपी और पंजाब में बेच चुके हैं दोमुंहा सांप
दोमुंहे सांप की तस्करी में पड़े गए जाबिर और इस्तिखार के गिरोह में कई और लोग भी शामिल हैं। यह गिरोह नेपाल बॉर्डर पर नानपारा से सांप की तस्करी कर दिल्ली, पंजाब, यूपी और हरियाणा में ऊंचे दामों पर बेचता है। करीब दो माह पूर्व सरसावा पुलिस ने दोनों को दोमुंहे सांप की तस्करी में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दोनों कुछ दिन पहले जमानत पर रिहा होकर बाहर आए थे।
पुलिस के अनुसार, सांप की तस्करी में कलियर पुलिस ने जिन आरोपियों को पकड़ा है, उनके साथ तस्करी में बड़ा गिरोह काम करता है। इनके संबंध नेपाल बॉर्डर के नानपारा क्षेत्र में सांप की तस्करी करने वालों से वर्षों से हैं। गिरोह के सदस्य ऑर्डर पर नानपारा से सांप खरीदकर लाते हैं और ऊंचे दामों पर पार्टियों को बेचते हैं। जाबिर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि करीब आठ साल से दिलशाद नामक व्यक्ति के साथ मिलकर उसने सांपों की तस्करी शुरू की थी।
दवाई या तंत्रमंत्र क्रिया में करते हैं प्रयोग
ये लोग ऊंचे दामों पर दोमुंहा सांप खरीदते हैं और इनका प्रयोग दवाई या तंत्रमंत्र क्रिया में करते हैं। साथ ही बताया कि दो माह पूर्व सरसावा पुलिस ने दोमुंहे सांप के साथ उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर रिहा होकर बाहर आया था।
ए संपर्क किया था। इसके बाद वह कलियर उस व्यक्ति को दोमुंहा सांप देने आए थे। एसओ प्रमोद कुमार ने बताया कि जिस व्यक्ति को वह सांप बेचने आए थे, उसकी छानबीन की जा रही है।