फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two men kidnapped mother and minor daughter.

मां-बेटी का अपहरण करने के बाद पार की दरिंदगी की हद

Mon, 19 Oct 2015 01:06 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर Updated Mon, 19 Oct 2015 01:06 PM IST
विज्ञापन
two men kidnapped mother and minor daughter.

देहरादून जिले के विकासनगर में बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां गलत नीयत से दो लोगों ने महिला और उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया।

विज्ञापन


इतना ही नहीं महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया। महिला किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला की बेटी को सकुशल बरामद करने के साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


उनके खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म का प्रयास, धमकी और पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। घटना सहसपुर थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटेलनगर थाना क्षेत्र की एक महिला का मायका सहसपुर थाना क्षेत्र में है। बीते शनिवार को महिला आईएसबीटी देहरादून से बस में हरबर्टपुर के लिए सवार हुई। उसके साथ 13 वर्षीय बेटी भी थी।

अशरफ पर भरोसा करना पड़ा भारी

two men kidnapped mother and minor daughter.

बस में अशरफ पुत्र वाजिद अली निवासी रुद्रपुर थाना सहसपुर में भी सवार था। वह शराब के नशे में धुत था। उसने महिला को विश्वास में लेकर बेटी के साथ छरबा मोड़ पर उतार लिया और फोन करके अपने साथी तालिब पुत्र हमीद निवासी केदारावाला थाना सहसपुर को भी बुला लिया।

तालिब के पहुंचने के बाद चारों एक बाइक में सवार हो गए। अशरफ और तालिब ने दोनों मां बेटी को बालूवाला के जंगल में ले जाकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला किसी तरह वहां से भागने में सफल रही, जबकि दोनों आरोपी उसकी बेटी को अगवा कर ले गए।

महिला ने किसी तरह थाने पहुंच कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। तुरंत हरकत में आई पुलिस ने देर शाम महिला की पुत्री को जंगल से बरामद कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

पूछताछ में महिला की बेटी ने बताया कि आरोपियों ने उसे शराब पिलाने का भी प्रयास किया। थानाध्यक्ष यशपाल बिष्ट ने बताया कि अशरफ चोरी के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है। वह पेशे से ड्राइवर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed