{"_id":"580b72894f1c1b103070545d","slug":"two-men-arrested-with-one-kilogram-charas","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक किलो चरस संग दो दबोचे, छात्रों को बना रखा था ग्राहक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक किलो चरस संग दो दबोचे, छात्रों को बना रखा था ग्राहक
ब्यूरो/ अमर उजाला, सेलाकुई (देहरादून)
Updated Sat, 22 Oct 2016 07:37 PM IST
विज्ञापन
चरस के साथ पकड़े गए आरोपी
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून की सहसपुर पुलिस ने एक किलो चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सहसपुर पुलिस शुक्रवार को धर्मावाला चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस कर्मियों को पांवटा की ओर से बाइक (यूके-07 एटी-4525) आती दिखाई दी। उस पर दो लोग सवार थे। पुलिस को देख दोनों वापस लौटने लगे।
पुलिस ने दोनों को बाइक समेत दबोच लिया। पूछताछ में उनकी पहचान याकूब पुत्र लाल शाह निवासी ग्राम कुल्हाल कोतवाली विकासनगर और मुख्तयार पुत्र शकूर निवासी ग्राम कुंजा कोतवाली विकासनगर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर दोनों के पास से 500-500 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चरस हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जगहों से इकट्ठा कर लाते हैं। जिसे ट्रक ड्राइवरों और छात्रों को फुटकर में बेचते हैं। बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस टीम में एसआई धनराज बिष्ट, पंकज चौहान, अमित कुमार, मोहम्मद अनिश, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।