{"_id":"57a6bd234f1c1ba8672ba625","slug":"thief-wear-doctor-aprons","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसा चोर जो डॉक्टर की एप्रेन पहन करता है चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऐसा चोर जो डॉक्टर की एप्रेन पहन करता है चोरी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 07 Aug 2016 10:16 AM IST
विज्ञापन
doctor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पतालों में डॉक्टर का एप्रेन (डॉक्टरों की यूनिफॉर्म) पहन मरीजों और डॉक्टरों का सामान चुराने वाला आखिरकार देहरादून पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया।
विज्ञापन
तीन वर्ष से सक्रिय और शिकायतों के मद्देनजर पुलिस को काफी दिनों से उसकी तलाश थी। उसने देहरादून के अलावा दिल्ली और चंडीगढ़ में भी अपनी हाथ की सफाई दिखाई है। उसके दो साथी फरार हैं।
विज्ञापन
शनिवार को पटेलनगर स्थित श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में संदिग्ध अवस्था में डॉक्टरों का एप्रेन पहनकर एक व्यक्ति घूम रहा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस आधार पर पुलिस ने तुरंत उसे पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम नई दिल्ली निवासी अजय बताया। उसके पास से आठ एटीएम कार्ड, कई डॉक्टरों की आईडी, विजिटिंग और वोटर कार्ड भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
बाजार चौकी प्रभारी नरोत्तम सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी दो अन्य साथियों के साथ देहरादून के बड़े अस्पतालों में चोरी करने के इरादे से आया था। उसके दो साथियों के मैक्स में होने की खबर थी। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में सफल हो गए।
ठहरता था होटल में
गैंग के तीनों शातिर चोर दिल्ली के एम्स, गंगाराम, राम मनोहर लोहिया, लीलावती, चंडीगढ़ के पीजीआई, मेरठ के सुभारती, दून के मैक्स, सिनर्जी और जौलीग्रांट अस्पतालों में घटनाएं कर चुके है। चौकी प्रभारी ने बताया कि दो स्थानों से सामान के साथ चाबी मिलने के कारण वह डॉक्टरों की कार भी ले गए। अजय होटल में ठहरता था।