फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   thief looted close house in roorkee

रुड़कीः बंद घर में चोरों ने बोला धावा, लाखों के जेवर उड़ाए

Sun, 05 Jun 2016 07:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 05 Jun 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
thief looted close house in roorkee
loot - फोटो : file photo

चोरों ने रुड़की के पुष्पांजलि विहार में एक बंद मकान खंगाल दिया। घर के दरवाजा का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर लॉकर से 20 हजार की नगदी व लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शहर में चोर लगातार बंद मकानों को निशाना बना रहे हैं। पिछले दिनों एसीजेएम का आवास को भी चोरों ने निशाना बनाया था। इसके बाद सिंचाई विभाग के जेई अनिल त्यागी के घर से हजारों का सामान चोरी कर लिया गया था।
विज्ञापन


ताजा घटना पुष्पांजलि विहार में फार्मा कंपनी में कार्यरत संदीप शर्मा के घर हुई है। स्कूल की छुट्टियों के चलते उनकी पत्नी बच्चों सहित बिजनौर के स्यौहारा स्थित मायके गई हुई थी। वारदात के वक्त संदीप शर्मा घर पर ताला लगाकर फैक्ट्री गए ‌थे। रात को जब संदीप फैक्ट्री से लौटे तो मेन गेट से लेकर अंदर तक तीनों ताले टूटे हुए मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अनहोनी का शक होने पर उन्होंने अलमारी की तरफ देखा तो लॉकर से करीब 20 हजार की नगदी व लाखों के जेवर गायब मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आस पास के लोगों से भी घटना की जानकारी जुटाई। घटना की लिखित तहरीर भी गंगनहर कोतवाली में दी गई। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। चोरों की तलाश की जा रही है।


सात से आठ के बीच हुई वारदात
संदीप शर्मा के मुताबिक वह शाम करीब चार बजे देखभाल के लिए घर आए थे। उस समय तक सब ठीक था। वहीं पड़ोसियों का कहना है कि उन्होंने शाम सात बजे से आठ बजे के बीच घर की लाइट जलती देखी, पर उन्हें लगा कि संदीप फैक्ट्री से घर आए होंगे। जबकि संदीप शर्मा खुद साढ़े आठ बजे घर पहुंच गए। इससे माना जा रहा है कि चोरों ने सात से आठ बजे के बीच ही चोरी को अंजाम दिया। दिन ढलते ही चोरी की घटना से सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed