फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   theft of jewelry box.

लॉकर में जाने से पहले ही जेवर का बॉक्स गायब

Tue, 01 Mar 2016 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 01 Mar 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
theft of jewelry box.

शादी समारोह से लौटकर बैंक लॉकर में जमा कराने जा रहे ओएनजीसी अधिकारी का बाक्स गायब हो गया, जिसमें लाखों रुपये के जेवर बताए गए है।

विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच करने के बाद पुलिस ने घटना को गुमशुदगी में दर्ज किया है। राजपुर रोड के चंद्रलोक कालोनी निवासी और ओएनजीसी से रिटायर्ड अधिकारी एसके बग्गा मंगलवार को स्कूटी पर पत्नी के जेवर का बाक्स लेकर स्कूटी से राजपुर रोड स्थित एक बैंक पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने पहले 20 हजार रुपये का कैश जमा कराया है।

पत्नी के जेवर उसे पंजाब एंड सिंध बैंक में जमा कराने थे। बैंक से निकलने के बाद जेवर भरा बाक्स बग्गा ने स्कूटी पर लटका दिया था। स्कूटी से बैंक के सामने पहुंचकर उन्हें बाक्स गायब होने का पता लगा।
विज्ञापन


इसके बाद वह भागकर बैंक में गए। सूचना पर डालनवाला पुलिस भी आ गई। पुलिस ने दोनों बैंकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पहले बैंक से बग्गा बाक्स लेकर बाहर आते हुए दिख रहे है, जबकि दूसरे बैंक के कैमरे में बाक्स नहीं दिख रहा है। यानि रास्ते में बाक्स रास्ते में कहीं गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने के दो कंगन, लॉकेट, अंगूठी, चेन आदि सामान बताया गया है। पुलिस चोरी गए जेवर की कीमत साढे़ पांच लाख रुपये के करीब बता रही है।

एसपी सिटी अजय सिंह का कहना है कि न तो बैग चोरी हुआ और न ही किसी तरह की टप्पेबाजी हुई है। लापरवाही से जेवरों का बाक्स कहीं गिर गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed