फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   theft in rishikesh.

छत पर कपड़े लेने गई महिला तो नकदी ले उड़ा चोर

Wed, 13 Jan 2016 12:28 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Wed, 13 Jan 2016 12:28 PM IST
विज्ञापन
theft in rishikesh.

कानून व्यवस्था को धता बताते हुए ऋषिकेश में बेखौफ चोर दिनदहाड़े एक घर में सेंध लगाकर कीमती जेवरात और नगदी लेकर चंपत हो गया।

विज्ञापन


वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब घर में अकेली रहने वाली गृहस्वामिनी छत पर कपड़े लेने गई थीं। करीब 25 मिनट वह बाद छत से लौटीं तो आलमारी का लाकर टूटा देख उनके होश उड़ गए। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

रेलवे रोड स्थित मानवेंद्र नगर में तारघर वाली गली में अशोक माथुर का आवास है। 58 वर्षीय चंद्रकांता टोडरिया पत्नी स्व. भगवती प्रसाद टोडरिया पिछले 12 साल से उनके यहां किराये पर अकेले रह रही हैं। उनके बच्चे नहीं हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर वह कमरे से सटी रसोई में खाना खा रही थीं। तभी बाहर से किसी ने कमरे का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन


दरवाजा खोलकर वह बाहर्र आइं तो सामने खड़ा एक आदमी उनसे किसी का पता पूछने लगा। वृद्धा ने अनभिज्ञता जताई तो युवक कमरे के सामने मकान मालिक के घर की ओर चला गया। वृद्धा ने अंदर से दरवाजा बंद किया और खाना खाने के बाद कमरे से सटी रसोई का दरवाजा खोलकर कपड़े लेने छत पर चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि करीब 25 मिनट बाद वह छत से लौटीं तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। अनहोनी की आशंका में कमरे से सटे पूजाघर में र्गइं तो होश उड़ गए। यहां रखी आलमारी खुली और लाकर टूटा मिला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। वृद्धा ने बताया कि लाकर से एक सोने की चेन, कान की बालियां, मांग का टीका और 70 हजार रुपये नकदी चोरी हुए हैं। उपनिरीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।

कोई कमरा खाली है

मकान मालिक की बेटी ने पुलिस को बताया कि दोपहर एक युवक आया और किराये के लिए कमरे के बारे में पूछने लगा। इनकार करने पर वह वापस लौट गया। युवक की उम्र 24 से 25 के आसपास है। कद छोटा और रंग गोरा था। हुलिया नेपाली मूल जैसा था।

उसने बैगनी रंग की शर्ट पहनी थी। वहीं, गृहस्वामिनी भी चोर का हुलिया इसी से मिलता जुलता बता रही हैं। पुलिस का मानना है वारदात को अंजाम देने वाला युवक यहां के माहौल से परिचित था। मानना जा रहा है कि चोरी से पहले उसने घर की रेकी की होगी।


जल्द खुलासे की मांग
भाजपा नेता और वृद्धा के रिश्तेदार संजय शास्त्री और अन्य लोगों ने दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना पर आक्रोश जताया। उन्होंने पुलिस ने घटना के जल्द खुलासे की मांग की है। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed