{"_id":"590835724f1c1b693c4421b5","slug":"theft-in-kargil-martyr-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े कारगिल शहीद के घर चोरी, भाजपा विधायक की नाराजगी के बाद हरकत में आई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े कारगिल शहीद के घर चोरी, भाजपा विधायक की नाराजगी के बाद हरकत में आई पुलिस
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 02 May 2017 02:17 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के नींबूवाला में कारगिल शहीद की पत्नी के घर में चोरों ने दिन में हाथ साफ कर दिया। लेकिन पुलिस इस मामले को हल्के में ले रही थी, लेकिन जब भाजपा विधायक घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने पुलिस को लताड़ लगाई।े
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कैंट कोतवाली क्षेत्र के नींबूवाला निवासी कारगिल शहीद देवेन्द्र की पत्नी शांति देवी अपने परिवार के साथ रहती है। सोमवार सुबह शांति देवी बच्चों के साथ शिमला बाईपास रोड स्थित पेट्रोल पंप पर चली गई। इसी दौरान चोरों ने पिछले दरवाजे से दाखिल होकर घर को खंगाल लिया।
विज्ञापन
चोर यहां से सोने की चेन, टाप्स आदि जेवरात चुराकर ले गए। कुछ देर बाद नौकरानी अंदर आई तो घटना का खुलासा हुआ। सूचना पर शहीद की पत्नी और पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस पहले तो घटना को हल्केपन से लेती रही। इसी बीच मसूरी क्षेत्र के भाजपा विधायक गणेश जोशी ने मौके पर पहुंचकर नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिस को जल्द से जल्द खुलासे के साथ चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने को कहा है।
विज्ञापन