{"_id":"4f7a49bf3882d5f09d5f427904fae02c","slug":"theft-in-jewellery-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफे की दुकान में घुसकर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्राफे की दुकान में घुसकर लाखों की चोरी
अमर उजाला, लक्सर
Updated Sun, 16 Feb 2014 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर क्षेत्र में मेन बाजार स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। शनिवार रात छत के रास्ते दुकान के अंदर घुसे चोर तकरीबन ढाई लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
रविवार सुबह जब मालिक ने दुकान खोली तो चोरी का पता चला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
साथ में है कपड़े की दुकान
गोवर्धनपुर रोड निवासी वेद प्रकाश व उनके भाई सत्यप्रकाश की मेनबाजार में ज्वैलर्स व कपड़े की संयुक्त दुकान है। वेद प्रकाश तीन दिन पहले बालाजी यात्रा पर गए हुए हैं। शनिवार को सत्यप्रकाश रोज की तरह दुकान बंद करके चले गए।
विज्ञापन
रविवार को जब उन्होंने दुकान खोली तो दुकान का सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। अलमारी के ताले टूटे पड़े थे। चोर तकरीबन ढाई लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
छत के रास्ते दाखिल हुए चोर
बताया जा रहा है कि चोर दुकान के पिछले हिस्से में छत पर चढ़कर ममटी का दरवाजा तोड़कर सीढ़ी के सहारे दुकान के अंदर दाखिल हुए। चोरी की बात सुनकर मौके पर दुकानदारों का जमावड़ा लग गया।
सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कत्याल व कोतवाल विजय चंद गुंसाई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट के नमूने जुटाए।