{"_id":"576cb8044f1c1bb40cb4846c","slug":"theft-in-garhwal-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल आयुक्त के बंद घर पर चोरों का धावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गढ़वाल आयुक्त के बंद घर पर चोरों का धावा
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Fri, 24 Jun 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
चोरी
गढ़वाल आयुक्त सीएस नपलच्याल के तीनपानी स्थित बंद आवास में चोरों ने धावा बोल दिया। उनका घर पिछले पांच दिनों से बंद था।
विज्ञापन
नपलच्याल खुद जब परिवार सहित बृहस्पतिवार को घर लौटे तो का मेन गेट का ताला टूटा हुआ मिला। हालांकि उनकी पत्नी और पुलिस ने चोरी की घटना से इंकार किया है। उनका कहना है कि चोरों ने घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ा है, लेकिन घर में चोरी जैसी कोई वारदात नहीं हुई है।
बृहस्पतिवार देर शाम सोशल मीडिया में गढ़वाल आयुक्त के घर खंगाले जाने की सूचना इतनी तेजी से फैली कि आनन-फानन में प्रशासन और पुलिस विभाग सक्रिय हो गया। सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह का कहना है कि गढ़वाल आयुक्त के घर में चोरी की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
उसके बाद कोतवाल आरएस मेहता और मंडी चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह को मौके पर भेजा गया। पुलिस के मुताबिक गढ़वाल आयुक्त की पत्नी ने बताया कि उनके घर में चोरी नहीं हुई है। हालांकि चोर मुख्य गेट का ताला तोड़ गए।
विज्ञापन
मंडी चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह का कहना है कि उनकी पत्नी ने इस मामले को लेकर तहरीर नहीं दी है और न ही खुद पुलिस को इस घटना की सूचना दी है। घटना के बाद एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
Published By : Nirmala Suyal