फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   theft in five places in dehradun

राजधानी में चोरों का बोलबाला, दिन दहाड़े पांच जगह पर लगायी सेंध

Tue, 23 May 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 23 May 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
theft in five places in dehradun

राजधानी में चौबीस घंटे में चोरों ने वायु सेना से सेवानिवृत्त विंग कमांडर और एक अधिवक्ता के आवास समेत पांच स्थानों से नगदी, जेवर समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। चोरी की तीन घटनाएं दिन में हुई में हैं, जबकि एक दुकान ताले खोलकर चोरी की गई हैं। पुलिस अधीक्षक नगर प्रदीप राय का कहना है कि मुकदमा दर्ज चोरों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।  

विज्ञापन


खुडबुड़ा में सोमवार को दिनदहाड़े वायुसेना से सेवानिवृत्त विंग कमांडर कुमुद सेठी के घर से नगदी और जेवर साफ कर दिए। वे परिवार के साथ गांव गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने ताले तोड़कर उनका आवास खंगाल डाला। चोर उनके घर से 25 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर ले गए हैं। परिवार वापस लौटा तो चोरी का पता चला। शहर कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


डालनवाला के आराघर में सब्जी मंडी के पास सतनाम सिंह की गारमेंट्स की दुकान है। रविवार रात में चोरों ने यहां से कपड़े आदि चुरा लिए। चोरों ने न तो शटर उखाड़ा है और न ही ताले तोड़े हैं। माना जा रहा है चोरी ताले खोलकर अंजाम दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

दो किराएदारों के घर चोरी, टीवी तोड़ा

theft in five places in dehradun

कैंट कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्र नगर में चोरों ने एक अधिवक्ता के मकान को खंगाल डाला। डालनवाला क्षेत्र के लक्ष्मी रोड निवासी अधिवक्ता वीरेंद्र सहगल का पुश्तैनी आवास राजेंद्र नगर में है। उनके पिता की मौत के बाद मकान पर ताला लगा रहता है।

सप्ताह में एक दिन परिवार मकान की सफाई करने जाता है। सोमवार सुबह उनको पता लगा कि चोरों ने ताले तोड़कर टीवी, माइक्रोवेव, कंप्यूटर आदि सामान चोरी कर लिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाए। अधिवक्ता ने बताया कि चोरों ने कमरों और अलमारियों के ताले तोड़कर सारा सामान खंगाल डाला। 

शहर कोतवाली के खुडबुडा में दो किराएदारों के कमरों से नगदी आदि सामान चोरी कर लिया गया। भीमपाल और सुरेंद्र खुडबुडा में एसके गुप्ता के मकान में किराएदार हैं। दोनों किराएदार ताला लगाकर गए थे। दिन में ही चोरों ने ताले तोड़कर नगदी आदि सामान चुरा लिया है। चोर भीमपाल के कमरे में रखा टीवी भी तोड़ गए। पुलिस घटना में किसी परिचित का हाथ मान रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed