{"_id":"285b12d648629348a2c5774c23038b47","slug":"theft-in-dhanauri","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों में की चोरी लेकिन तीसरे में घुसते ही...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों में की चोरी लेकिन तीसरे में घुसते ही...
अमर उजाला, धनौरी
Updated Thu, 08 May 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के धनौरी क्षेत्र में जस्सोवाला गांव में कुछ बदमाशों ने दो घरों से नकदी समेत करीब डेढ़ लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
तीसरे मकान में चोरी के प्रयास के दौरान विरोध पर आरोपियों ने पत्थर मारकर महिला को घायल कर दिया। तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
घर में घुसकर की चोरी
जस्सोवाला निवासी प्रमोद बुधवार रात अपने कमरे के बाहर सोया हुआ था। रात को कुछ बदमाश घर में घुस गए और अलमारी का ताला तोड़कर साढ़े चार हजार रुपये, करीब 80 हजार रुपये के गहने समेट कर चलते बने।
उसके बाद बदमाशों ने पास में रहने वाले शमशाद के घर से पांच हजार रुपये और करीब 40 हजार के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
जाग गई पत्नी
इसके बाद चोरों ने पास स्थित सूरज सैनी के घर को भी निशाना बनाने का प्रयास किया। इसी बीच छत पर सो रही सूरज की पत्नी की नींद खुल गई। चोरों को छत पर चढ़ा देख उसने शोर मचाते हुए उन पर पत्थर फेंक दिया। जवाब में आरोपियों ने पत्थर फेंक महिला को घायल कर दिया।
विज्ञापन
शोर मचाने पर आसपास के लोग भी जाग गए। लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद दोपहर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन