फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   theft after break car window glass

सावधान! इस गैंग ने किया कार वालों की नाक में दम

Tue, 17 Jun 2014 07:20 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 17 Jun 2014 07:20 PM IST
विज्ञापन
theft after break car window glass

राजधानी देहरादून में मकानों और दुकानों में चोरी पर घटनाएं थम नहीं रही है। अब ठप्पेबाजों के कार शीशा तोड़ गैंग ने सक्रियता दिखाकर सनसनी फैला दी।

विज्ञापन


साढे चार घंटे के अंतराल में दो कारों के शीशे चटकाकर कई लाख रुपए का सामान से हाथ साफ कर दिया। इस तरह की घटनाएं पहले भी हुई, लेकिन नई करतूत ने पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी है। दोनों ही घटनाओं में ही एक गैंग का हाथ माना जा रहा है।

विज्ञापन

जूस पीना पड़ा महंगा

theft after break car window glass

नेहरु कॉलोनी क्षेत्र में सूचना आयुक्त के बेटे को जूस पीना महंगा पड़ गया। दरअसल सूचना आयुक्त विनोद नौटियाल के बेटे उमंग नोटियाल महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में कार्यरत है।

सोमवार शाम को पौने पांच के करीब उमंग ने हरिद्वार रोड पर जूस पीने के लिए अपनी सैंट्रो कार साइड में खड़ी कर दी थी। जूस पीने में उन्हें करीब दस मिनट का समय लगा।

इसी बीच चोर ने कार केपीछे का शीशा चटकाकर उसमें रखे 2200 रुपये नकद, सिंगापुर के 50 डालर, सैमसंग ग्लेक्सी मोबाइल, सोनी सीपी म्यूजिक, बीएसएलआर कैमरा, डीएल, वोटर आईडी, कई बैंको के एटीएम चुरा लिए। ठप्पेबाजी की इस घटना का पता उमंग को वहां से निकलने के बाद लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

फार्म हाउस मालिक दंपत्ति भी हुई शिकार

theft after break car window glass

शिमला बाइपास निवासी फार्म हाउस मालिक जसबीर राणा भी अपनी पत्नी के साथ मंगलवार रात को नौ बजे के करीब सहारनपुर चौक पर आए थे।

कार को सड़क किनारे लगाकर यह दंपत्ति नकदी निकालने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर गए थे। इसी समय का फायदा उठाकर ठप्पेबाज ने कार का अगला शीशा तोड़कर 20 हजार रुपये की नकदी, सोने की अंगूठी, मोबाइल फोन, पर्स चुरा लिया।

दंपत्ति वापस लौटी तो उन्हें इस वारदात का पता लगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन ठप्पेबाज के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

विज्ञापन

महिला के पर्स से किया हाथ साफ

theft after break car window glass

कैंट कोतवाली क्षेत्र के पंडितवाडी निवासी अनुराधा सिंह केपति एक ऑयल कंपनी में अधिकारी है। श्रीमती सिंह मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के महावीर कपडा शॉप पर खरीदारी केलिए गई थी।

कपड़ा देखते हुए किसी ने उनके पर्स से 5 हजार रुपये नकद, डीएल, क्रेडिट कार्ड, एसबीआई का डेबिट कार्ड चोरी कर लिया। पर्स से नकदी और सामान गायब पाकर अनुराधा सिंह ने विरोध जताया।

सूचना पर आई पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अनुराधा सिंह का शक था कि पास में खड़ी एक महिला ने पर्स खाली किया है। हालांकि सीसीटीवी कैमरे में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। माना जा रहा है कि भीड-भाड में किसी ने बड़ी सफाई से घटना की है।

कार में शीशा तोड़ने की घटनाओं को गंभीरता से लेकर कार्रवाई हो रही है। पहले प्रकाश में आए ठप्पेबाजों की लोकेशनों को खंगाला जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही कामयाबी मिलेगी।
-नवनीत सिंह भुल्लर, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed