{"_id":"572bc51f4f1c1b307f5cd046","slug":"ten-year-jail-in-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुराचार के दोषी को दस साल कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से दुराचार के दोषी को दस साल कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 06 May 2016 03:41 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग को ब्लैकमेल कर उससे दुराचार के दोषी ब्यूटी पार्लर के मालिक को अदालत ने दस साल की कैद एवं दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामला 2014 का है।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष के अनुसार प्रेमनगर में ब्यूटी पार्लर के मालिक मोहम्मद आसिम निवासी ग्राम डुंडा खैरी थाना नैहडोर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश ने बहला फुसलाकर एक नाबालिग से दुराचार किया। इस बीच आरोपी ने नाबालिग की कुछ तस्वीरें खींची, जिन्हें वह इंटरनेट पर डालने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन
अदालत ने पाया दोषी
नाबालिग ने अभिभावकों से आपबीती बताई तो परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। विशेष न्यायाधीश पोक्सो नीना अग्रवाल की अदालत में हुई सुनवाई में सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता जया ठाकुर की ओर से आरोप साबित करने के लिए छह गवाह और आरोपी की ओर से खिंची गई अश्लील फोटो साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन
सबूतों और गवाहों के आधार पर विशेष न्यायाधीश पोक्सो ने दोषी को दस साल की कैद और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। दोषी पांच अगस्त वर्ष 2014 में गिरफ्तारी के बाद से जेल में है।