फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teacher molest girl student

मासूम छात्राओं को धमका कर टीचर बन जाता है 'हैवान'

Sun, 15 Jun 2014 04:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रानीखेत
ब्यूरो / अमर उजाला, रानीखेत Updated Sun, 15 Jun 2014 04:27 PM IST
विज्ञापन
teacher molest girl student

रानीखेत के सुदूरवर्ती राजकीय इंटर कॉलेज के एक प्रवक्ता पर अपनी ही कक्षा की छात्राओं के साथ छेड़ाखानी का आरोप लगा है।

विज्ञापन


छेड़ाखानी का विरोध करने पर प्रवक्ता छात्राओं को प्रयोगात्मक परीक्षा में फेल करने की चेतावनी भी दे रहा है। इससे गुस्साए अभिभावक संघ ने मामले की तहरीर राजस्व पुलिस को दे दी है।

नायब तहसीलदार(एनटी) ने राजस्व उप निरीक्षक को जांच के लिए कुनेलाखेत भेज दिया है। अभिभावकों ने इस बारे कॉलेज के प्रधानाचार्य को भी प्रवक्ता की लिखित शिकायत दी है।

विज्ञापन

परीक्षाओं में फेल करने की चेतावनी

teacher molest girl student

एनटी दौलत राम ने बताया कि अभिभावक संघ से मिली तहरीर में कहा गया है कि राजकीय इंटर कॉलेज कुनेलाखेत में एक प्रवक्ता अपनी ही कक्षा की छात्राओं के साथ लंबे समय से छेड़ाखानी करता आ रहा है।

विरोध करने पर परीक्षाओं में फेल करने की चेतावनी दी जा रही है। छात्राएं इससे काफी डरी और सहमी हैं।

छात्राओं ने किया मामले का पर्दाफाश

teacher molest girl student

छात्राओं ने शनिवार को इसकी सूचना जब संघ को दी तो मामले का पर्दाफाश हुआ है। बताया गया है कि नौ जून के बाद प्रवक्ता स्कूल में भी नहीं आ रहा है।

इधर, नायब तहसीलदार दौलत राम ने बताया कि मामले की जांच उप राजस्व निरीक्षक महेंद्र भोजक को सौंपी गई है।

तहरीर देने वालों में संघ के राजेंद्र प्रसाद, किशन राम, रोशन चंद्र, कैलाश चंद्र, प्रकाश चंद्र, प्रमोद गयाल, गोपाल सिंह, जीवन सिंह आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed