{"_id":"5b3f93944f1c1b0a278b4d7e","slug":"teacher-does-heinous-crime-with-10th-class-student","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्यूशन और स्कूल जाने से मना कर रहा था बेटा, मां ने डांटा तो सच्चाई जानकर पैरों तले खिसकी जमीन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्यूशन और स्कूल जाने से मना कर रहा था बेटा, मां ने डांटा तो सच्चाई जानकर पैरों तले खिसकी जमीन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Sat, 07 Jul 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में कोटद्वार तहसील क्षेत्र की सनेह पट्टी के एक गांव में एक प्राइवेट स्कूल में 10वीं के छात्र से वहां के प्रधानाचार्य ने अश्लील हरकत की है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने कोतवाली से लेकर सीओ दफ्तर तक हंगामा किया। सीओ जेआर जोशी ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन परिजनों को दिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को पीड़ित छात्र के परिजन और ग्रामीण कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को एक लिखित तहरीर दी। तहरीर में परिजनों ने कहा कि उनका बेटा एक निजी स्कूल में पढ़ता है। स्कूल का संचालक शिव सिंह नेगी ही वहां पर प्रधानाचार्य भी है।
विज्ञापन
उनके बेटे को गणित का ट्यूशन भी पढ़ा रहा था प्रधानाचार्य
स्कूल की छुट्टी के बाद शाम को प्रधानाचार्य शिव सिंह नेगी उनके बेटे को गणित का ट्यूशन भी पढ़ा रहा था। ट्यूशन के बाद वह सभी बच्चों को घर भेज देता था और उनके बच्चे को कुछ अतिरिक्त पढ़ाने के बहाने रोक लेता था। इस दौरान वह बच्चे के साथ अश्लील हरकतें करता था।
परिजनों ने बताया कि तीन दिनों से उनका बेटा स्कूल और ट्यूशन न जाने के बहाने बना रहा था, जिस पर उसकी मां ने उसे काफी डांटा और पीटा। मां की डांट पर छात्र ने स्कूल और ट्यूशन न जाने की वजह बताई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि प्रधानाचार्य इससे पहले भी कई छात्रों के साथ अश्लील हरकत कर चुका है, लेकिन पीड़ित छात्र प्रधानाचार्य की धमकी से डरकर किसी को कुछ नहीं बताते थे। एसएसआई राकेंद्र कठैत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
ग्रामीणों ने जताया विरोध
सनेह पट्टी के कई गांवों के लोगों कोतवाली और तहसील पहुंचकर इस घटना पर रोष जताया। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मनोज कुमार, ज्योति, नवीन, गीता, मानषी, अजय, संदीप आदि अभिभावक शामिल रहे।