रुड़की: मासूम का प्राइवेट पार्ट काटकर खा गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की में एक तांत्रिक ने जिस्मानी ताकत पाने के लिए पहले बच्चे का गुप्तांग काटा और फिर उसे खा लिया। पढ़ें, ये रोंगटे खड़े करने वाली सच्ची कहानी...
रुड़की के कलियर क्षेत्र के महमूदपुर गांव में मासूम बच्चे का गुप्तांग काटने वाले दरिंदे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से घटना में इस्तेमाल की गई ब्लेड भी बरामद कर ली है।
आरोपी ने जो सनसनीखेज खुलासा किया, उसे सुनकर पुलिस अधिकारी और क्षेत्र के लोग सन्न रह गए। आरोपी का कहना है एक तांत्रिक के कहने पर उसने जिस्मानी और रुहानी ताकत पाने के लिए बच्चे का गुप्तांग काटकर खा लिया था।
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या उसने किसी और बच्चे को तो शिकार नहीं बनाया। आरोपी झारखंड के धनबाद जिले का रहने वाला है।
रुड़की कोतवाली में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने बताया ग्राम महमूदपुर निवासी चार वर्षीय मासूम का गुप्तांग काटने वाली घटना धनबाद निवासी मोहम्मद असलम उर्फ मछली बाबा पुत्र शाह मोहम्मद ने की थी। वह करीब चार माह से कलियर में फकीर का वेश धरकर रह रहा है।
टॉफी देकर बच्चे को खेत में ले गया आरोपी
घटना वाले दिन वह बच्चे को टॉफी और गुब्बारे देकर खेत की तरफ ले गया। ब्लेड से उसने बच्चे का अंग भंग कर दिया। आरोपी ने बताया पिछले दिनों कलियर में उसे एक बाबा मिला था।
जिसने उसे रुहानी और जिस्मानी ताकत प्राप्त करने के लिए ऐसा करने के लिए कहा था। अंग भंग करने के बाद वह उनको खा गया था। पुलिस का दावा है उसने ग्राम महमूदपुर में एक झोपड़ी डाली है।
पिरान कलियर में भी दो नहरों के बीच उसकी झोपड़ी है। घटना के बाद से वह क्षेत्र में दिखाई नहीं दे रहा था। सोमवार को लोगों को सूचना मिली कि मछली बाबा कलियर में दोबारा देखने को मिला है और वह भागने की फिराक में है।
उसे पकड़ लिया गया और उसके पास से घटना में प्रयुक्त ब्लेड भी बरामद कर लिया गया। आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। एसएसपी ने पुलिस टीम को इनाम देने की घोषणा की है।
‘अपने किए पर शर्मिंदा हूं’
पत्रकारों के सवाल पर आरोपी मछली बाबा का कहना था कि उसने यह वारदात कर तो दी है लेकिन अब वह किए पर शर्मिंदा है।
‘दरिंदे को फांसी दो’
बच्चे के साथ हुई दरिंदगी को लेकर महमूदपुर के ग्रामीण गुस्से में हैं। आरोपी के मकसद के बारे में सुनकर लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि क्या कोई ऐसा भी कर सकता है।
बच्चे की मां और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने आरोपी को फांसी देने की मांग की। पत्रकार वार्ता के दौरान कोतवाली में मौजूद मासूम के दादा आरोपी के पकड़े जाने की बात सुनकर रो पड़े।
वे हाथ जोड़कर बस इतना ही बोल पाए कि आरोपी बचना नहीं चाहिए। उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए ताकि वह किसी और बच्चे की जिंदगी बर्बाद न कर सके। पीड़ित के घर पहुंची आसपास की महिलाओं ने भी दरिंदे को फांसी देने की मांग की।
रिक्शा वाले ने की पुलिस की राह आसान
पुलिस के अनुसार आरोपी को पकड़ने में रिक्शा चालक ने उनकी राह आसान की। पुलिस को पड़ताल के दौरान कुछ लोगों ने यह कहते हुए संदेह जताया था कि बच्चे को टॉफी और गुब्बारे बेचने वाला मछली बाबा दो दिन से दिखाई नहीं दे रहा है।
शक के आधार पर ऐसे लोगों की पड़ताल की गई जो मछली वाले बाबा के संपर्क में रहते थे। पुलिस ने रिक्शा वाले को हिरासत में लिया जो अक्सर मछलीवाले बाबा को कलियर से महमूदपुर गांव तक लाता और ले जाता था।
रिक्शा वाले ने बताया आरोपी उसे 20 की जगह 60 रुपये किराया देता था। इस पर पुलिस का शक और गहराया। आरोपी की तलाश गंभीरता से की गई।
राजस्थान और झारखंड पुलिस से संपर्क
एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने बताया आरोपी मछली बाबा क्या इससे पहले भी ऐसी वारदात कर चुका है। इस बाबत जानकारी जुटाने के लिए अजमेर, राजस्थान और झारखंड पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।
बता दें जांच के दौरान यह बात सामने आई है मछली बाबा इन दोनों जगह काफी समय बिता चुका है। बताया घटना के संबंध में दर्ज अंग भंग के मुकदमे में बाल उत्पीड़न से संबंधित धारा पोक्सो और प्राणघातक हमला करने की धाराएं भी बढ़ाई जा रही हैं।