फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   surrender in murder case.

पुलिस को चकमा दे हत्यारोपियों ने किया सरेंडर

Sat, 27 Sep 2014 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Sat, 27 Sep 2014 11:03 PM IST
विज्ञापन
surrender in murder case.

कोटद्वार के पूरवाणा गांव के भूपेंद्र हत्या के तीनों आरोपियों ने शनिवार को सिविल जज (अवर खंड) की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। जिसके बाद कोर्ट ने आरोपियों को चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


पूरवाणा निवासी धिक्का देवी पत्नी स्व. कुंवर सिंह ने क्षेत्र के तीन युवकों सुनील सिंह पुत्र प्रताप सिंह, राहुल सिंह पुत्र गंभीर सिंह निवासी पूरवाणा और सुमित उर्फ सुम्मी पुत्र विशन सिंह निवासी ग्राम कठूड़बड़ा के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी।
विज्ञापन


तहरीर में इन पर तीन सितंबर को उनके पुत्र भूपेंद्र की हत्या करने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में राजस्व पुलिस ने 11 सितंबर को मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दिन से चल रहे थे फरार
पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद से राजस्व पुलिस तीनों की तलाश में जुटी थी। तीनों कई दिनों से गांव से फरार चल रहे थे और राजस्व पुलिस को चकमा देते रहे।


सप्ताहभर से जैसे ही राजस्व पुलिस ने अपना शिकंजा कसा, युवकों ने अपने वकील के माध्यम से कोर्ट में सरेंडर की अर्जी दाखिल कर दी थी।

पुलिस को चकमा देकर किया सरेंडर
गत 22 सितंबर को भी उन्होंने सरेंडर का प्रयास किया, लेकिन राजस्व पुलिस की सक्रियता के चलते वे कोर्ट नहीं पहुंच सके। शनिवार को राजस्व पुलिस को चकमा देते हुए तीनों आरोपियों ने सिविल जज एकता मिश्रा की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।

कोर्ट के आदेश पर पटवारी प्रताप सिंह की अगुवाई वाली राजस्व टीम दोपहर बाद उन्हें लेकर पौड़ी जेल के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed