फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   student died in suspicious condition.

छात्र की मौत, गले पर निशान से सवाल

Fri, 09 Jan 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 09 Jan 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
student died in suspicious condition.

कनखल स्थित शिवपुरी कॉलोनी में 11वीं के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक छात्र के गले पर निशान पाए गए हैं। वहीं, परिजन इसे बीमारी से हुई मौत बता रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है।

तबियत खराब बताकर ले गए थे अस्पताल
घटनाक्रम के अनुसार राजकीय आईटीआई जगजीतपुर के प्रधानाचार्य राकेश वर्मा भांजे की तबियत खराब होने पर उसे पास के ही एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए थे, लेकिन चिकित्सक ने भांजे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


साथ ही संदेह होने पर पुलिस को इसकी सूचना दी। इस पर जगजीतपुर चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह छात्र के घर पहुंचे। पूछताछ में मामा एवं मां ने छात्र की मौत को स्वाभाविक बताया, लेकिन छात्र के गले पर निशान देखकर पुलिस को संदेह हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


छुट्टियों में आया था घर
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। चौकी प्रभारी के अनुसार 17 वर्षीय किशोर श्यामपुर ऋषिकेश के एक आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत था और छुट्टियों में घर आया था। उसके पिता नहीं है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का कारण सामने आ सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed