बॉर्डर पर पकड़ी चरस की बड़ी खेप, साथी समेत महिला तस्कर गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-नेपाल सीमा पर चेकिंग के दौरान एसएसबी ने एक नेपाली महिला के पास से चरस की एक बड़ी खेप पकड़ी है। यह महिला बाइक से अपने साथी के साथ भारत आ रही थी। उसे भी हिरासत में लिया गया है।
एसएसबी 57वीं वाहिनी एफ कंपनी जवान सोमवार को चेक पोस्ट पर तलाशी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान नेपाल की तरफ से आ रही नेपाली बाइक (म 2 प 1630) को चेकिंग के लिए रोका गया। तलाशी में बाइक सवार महिला के पास 4.600 किलो ग्राम चरस बरामद हुई। एसएसबी के डीआईजी एके दास और कमांडेंट केसी राना ने बताया कि एसएसबी को चरस की खेप नेपाल से भारत भेजने की सूचना मिली थी।
तस्करी को रोकने के लिए सक्रिय एसएसबी
असिस्टेंट कमांडेंट गौतम सागर ने बताया कि महिला का नाम शांति धर्ती पत्नी चित्र बहादुर है। वह नेपाल के कुलपुर बांस जिला की रहने वाली है। बाइक चला रहे महेंद्रनगर जिला कंचनपुर निवासी लक्ष्मण सुनार को भी हिरासत में लिया गया है।
कमांडेंट राना ने बताया कि एसएसबी को सीमा पर तस्करी पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं। समाचार भेजे जाने तक आरोपियों से एसएसबी की पूछताछ जारी थी। डीआईजी ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस को सौंपा जाएगा।