फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   son killed his mother

'मैंने अपनी मां को नहीं मारा...'

Tue, 01 Jul 2014 04:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 01 Jul 2014 04:02 PM IST
विज्ञापन
son killed his mother

श्रीनगर गढ़वाल के श्रीकोट में मां की हत्या करने के बाद फरार हुए युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


शनिवार रात को श्रीकोट निवासी साकेत नैथानी पुत्र शेखरानंद ने डंडे से पीट कर अपनी मां शकुंतला देवी(70) की हत्या कर दी थी। शकुंतला देवी साकेत को खाने देने गई थी। साकेत हत्या करने के बाद फरार हो गया था।
विज्ञापन


साकेत के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रविवार को बड़े भाई पीयूष नैथानी ने श्रीनगर कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने साकेत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ उसकी खोजबीन शुरू कर दी थी।

बाजार चौकी इंचार्ज एसआई अनिरुद्ध कोटियाल ने बताया कि सोमवार को खिर्स पुलिस ने साकेत को ग्वाण गांव के पास सड़क में घूमते हुए देखा।

खिर्सू पुलिस ने इसकी सूचना श्रीनगर पुलिस को दी। सूचना पर साढ़े तीन बजे पुलिस बल भेजा गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ सीएल ततियाल ने बताया कि साकेत पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज है। मंगलवार को साकेत को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

साकेत को गिरफ्तार करने वाली टीम में बाजार चौकी इंचार्ज एसआई अनिरुद्ध कोटियाल, गोविंद सिंह, भगवान सिंह, हर्षवर्धन व हरीश शामिल थे।

मां को मारने वाले को नहीं छोडूंगा
साकेत का कहना है कि उसने मां को नहीं मारा। मां को मारने वाले को नहीं छोडूंगा। जब साकेत से मां को मारने का कारण पूछा गया तो उसने साफ कहा कि मुझे नहीं मालूम कि मां को किसने मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन जिसने मां को मारा वह मेरी नजरों से नहीं बच सकता। जिसने मां को मारा मैं उसे छोड़ूंगा नहीं। जब उससे पूछा गया कि यदि उसने मां को नहीं मारा तो भाग क्यों तो उसका जवाब था कि मैं तो घूमता ही रहता हूं।

कभी मेरठ तो कभी हरियाणा। मालूम हो कि साकेत ने 2009 में पौड़ी के टकोली गांव में भी एक युवती की लोहे की रॉड से हमला करके हत्या कर दी थी।

इस मामले में उसकी मां शकुंतला देवी ने ही मानसिक अस्वस्थ होने का प्रमाणपत्र देकर कोर्ट से दोषमुक्त करवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed