फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   son hit the mothers lover.

मां को गैर युवक के साथ देख हुआ आगबबूला, बोतल से किया हमला

Thu, 04 Aug 2016 08:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Thu, 04 Aug 2016 08:23 AM IST
विज्ञापन
son hit the mothers lover.
फाइट - फोटो : AmarUjala

मां को गैर युवक के साथ देख आगबबूला हुए बेटे ने युवक के सिर पर कांच की बोतल मार दी। इस पर युवक ने भी जवाबी हमला कर किया। इस खूनी संघर्ष में दोनों लहूलुहान हो गए। पुलिस ने दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना बुधवार की है।

विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी निवासी एक महिला पति की मौत के बाद वीरभद्र बीएसएनएल में कार्यरत है। उसके पुत्र को शक था कि उसकी मां का किसी से प्रेम प्रसंग है। बुधवार को महिला का पुत्र उसका पीछा करते हुए भद्रकाली में माचिस फैक्ट्री के पास पहुंचा। यहां मां को दुपहिया पर एक गैर युवक के साथ जाते देख उसका गुस्सा भड़क गया। बताया जा रहा है कि उसने कांच की बोतल निकाली और युवक पर हमला कर दिया। जवाब में युवक ने भी उसकी धुनाई कर दी।

विज्ञापन

अस्पताल में पहुंच बहू ने युवक की कर दी धुनाई

son hit the mothers lover.
संघर्ष में घायल बेटा - फोटो : AmarUjala
सूचना पर पहुंची भद्रकाली चौकी पुलिस ने बीचबचाव कर झगड़ा छुड़ाया और घायलावस्था में दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद अस्पताल परिसर में उस समय हंगामा हो गया जब महिला की पुत्रवधू भी सूचना मिलते ही पहुंच गई। पति को घायल हालत में देखकर न केवल सास को खरीखोटी सुनाई बल्कि पति से मारपीट करने वाले युवक की भी धुनाई कर दी। पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। 

चंडीगढ़ में शादी कर चुके हैं
सरकारी अस्पताल में मौजूद घायल प्रेमी और महिला ने पुलिस को बताया कि उनके बीच प्रेम प्रसंग है और कुछ महीने पहले वह चंडीगढ़ में शादी कर चुके हैं। पुलिस ने बताया कि प्रेमी हिमाचल प्रदेश का है और प्राइवेट जॉब करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed