फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   smuggler arrested with five tigers skin.

बाघ की पांच खालों, हड्डी और नाखून के साथ तस्कर गिरफ्तार, 70 लाख कीमत

Tue, 15 Mar 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून, हरिद्वार Updated Tue, 15 Mar 2016 01:37 AM IST
सार

  • पांच खालें और सवा क्विंटल हड्डियां व नाखून बरामद।
  • पांच खालें और सवा क्विंटल हड्डियां व नाखून बरामद।
  • पांचों बाघों को खटका लगाकर मारा।

विज्ञापन
smuggler arrested with five tigers skin.
पकड़ी गई बाघ की खाल और तस्कर। - फोटो : AmarUjala

विस्तार

उत्तराखंड एसटीएफ ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हरिद्वार-नजीबाबाद राजमार्ग पर बाघ की पांच खालें और सवा क्विंटल हड्डियां व नाखून बरामद किए हैं। एसटीएफ ने बावरिया गिरोह के एक तस्कर को दबोच लिया, जबकि चार अंधेरे का लाभ उठाते हुए भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


सभी वन्य जीव तस्कर पंजाब और हरियाणा के रहने वाले हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाल, हड्डियां, नाखून की कीमत करीब सत्तर लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद कार्बेट पार्क में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर रविवार रात एसटीएफ की टीम ने एसआई संतोष कुमार शाह की अगुवाई में रवासन नदी पुल के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके चार साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। आरोपी के पास से मिले प्लास्टिक के कट्टों से बाघ की पांच खालें, हड्डियां व नाखून बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ की टीम आरोपी रामचंद्र उर्फ चंदर पुत्र वीरबल निवासी धोसियान बस्ती, बठिंडा (पंजाब) को श्यामपुर थाने ले आई। पूछताछ में रामचंद्र ने अपने साथियों के नाम माडिया उर्फ माडू पुत्र ताराराम, रामभगत पुत्र गंगा राम, मुख्तयार पुत्र बजोरिया निवासी बठिंडा (पंजाब) और हजारी पुत्र प्रताप निवासी कालका (हरियाणा) बताया। एसटीएफ ने इसकी सूचना चिड़ियापुर वन रेंज के अधिकारियों को दी। इसके बाद वन महकमे के अधिकारियों ने भी तस्करों से घंटों पूछताछ की।

पांच माह तक जमीन में दबाकर रखी खाल

smuggler arrested with five tigers skin.
बाघ की खाल।
दून के एसपी (सिटी) नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी ने स्वीकारा कि गिरोह ने दो बाघ कार्बेट टाइगर रिजर्व और तीन बाघ कोटद्वार व बिजनौर से सटे जंगलों में मारे थे। पांचों बाघों को खटका लगाकर मारा गया। बताया जा रहा है कि यह लोग खालों को लेकर बिजनौर जा रहे थे। वहां किसी तस्कर को बेचा जाना था।

एसटीएफ के एसआई संतोष शाह ने इस संबंध में वन्य जीव एक्ट के तहत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। एसटीएफ  की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी ने बताया कि राज्य में इतनी बड़ी संख्या में बाघ की खाल और हड्डियों की बरामदगी का यह पहला मामला है। खाल की लंबाई 10 से 12 फीट और  चौड़ाई छह से सात फीट है। लगता है इन खालों को दो से पांच माह तक जमीन में दबाया गया था।

सौदा तय होने के बाद उन्हें निकालकर ये लोग ले जा रहे थे। उन्होंने एसआई संतोष कुमार शाह, कांस्टेबल वेद प्रकाश भट्ट, महेंद्र सिंह, बृजेंद्र सिंह, संदीप वर्मा, संजय कुमार, लोकेंद्र सिंह, कैलाश नयाल, संतोष कुमार, दीपक भंडारी को पुरस्कृत करने की घोषणा की।

इनका है कहना
घटना के बाद कार्बेट पार्क में रेड अलर्ट घोषित कर दिया है। अभियुक्त को रिमांड में लेने की तैयारी है। पार्क में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और डॉग स्क्वॉड से कांबिंग की जा रही है।
-समीर सिन्हा, डायरेक्टर, कार्बेट टाइगर रिजर्व 

टिहरी में गुलदार की खाल के साथ दबोचा

smuggler arrested with five tigers skin.
गुलदार की खाल - फोटो : AmarUjala

देहरादून में गुलदार की खाल बेचने जा रहे ग्राम सेमल्थ जखन्याली निवासी कविंद्र लाल (25) पुत्र दर्शन लाल को टिहरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बरामद खाल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत पांच लाख बताई जा रही है। पकड़ा गया युवक सृष्टि जनहित विकास संस्थान घनसाली (नौताड़) का अध्यक्ष बताया जा रहा है। एसपी बीजे सिंह ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

मुखबिर की सूचना पर एक सिपाही ने ग्राहक बनकर कविंद्र से फोन पर बात की तो उसने गुलदार की खाल की कीमत तीन लाख बताई। सौदा तय होने पर ग्राहक बने सिपाही ने उसे जाखधार पहुंचने को कहा। युवक रात साढ़े नौ बजे जाखधार पहुंचा। जहां पहले से एसओजी की टीम तैनात थी।

एसओजी ने कार को हाथ दिया तो उसके अंदर गुलदार की खाल रखी हुई थी। न्यायालय ने उसे वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम के तहत 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसओजी प्रभारी ने बताया कि बरामद खाल की लंबाई 78.5 इंच है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed