हेलमेट में ऐसी चीज छिपाकर ले जा रहा था मजदूर, देखकर हैरान रह गई पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडकुल की एक नामी कंपनी में कार्यरत ठेका श्रमिक हेलमेट में छिपाकर एक ऐसी चीज ले जा रहा था कि जब अधिकारियों ने पुलिस को बताया तो वह भी हैरान रह गए।
श्रमिक अपने हेलमेट में कच्ची चांदी का टुकड़ा हेलमेट में छिपाकर ले जाते गेटकर्मियों ने पकड़ लिया। कंपनी अधिकरियों ने सिडकुल पुलिस को सूचना दी। सिडकुल पुलिस ने उससे पूछताछ की। कंपनी ने टुकड़े की कीमत कम होने की वजह से उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की, मगर कंपनी से बर्खास्त कर दिया।
सिडकुल की कंपनी में चांदी का सामान तैयार होता है। शनिवार की रात शिफ्ट छूटने के बाद बाहर निकल रहे श्रमिकों की गेट पर जांच हो रही थी। बताया जा रहा है कि छतरपुर निवासी ठेका श्रमिक की एक गेट से निकलने के बाद दूसरे गेट पर जांच हुई तो उसके हेलमेट से कच्ची चांदी का टुकड़ा बरामद हुआ। इससे कंपनी में खलबली मच गई। श्रमिक से अधिकारियों ने पूछताछ की।
ऐसे ही चोरी हुआ था सोना
बताया जा रहा है कि श्रमिक को कंपनी अधिकारी सिडकुल पुलिस चौकी ले गए। श्रमिक से पूर्व में भी चोरी करने के बाबत पूछताछ की गई, लेकिन उसने पहली बार सामान ले जाने की बात कही। इसके बाद श्रमिक को छोड़ दिया गया। कंपनी अधिकारियों ने कानूनी कार्रवाई से इनकार करते हुए किसी तरह की तहरीर चौकी में नहीं दी।
सिडकुल चौकी इंचार्ज केजी मठपाल ने बताया कि श्रमिक से कच्चा चांदी का टुकड़ा बरामद हुआ था। इसकी कीमत तीन सौ से चार सौ रुपये थी। कंपनी अधिकारियों ने उन्हें श्रमिक को बर्खास्त करने की सूचना दी थी। किसी तरह की कोई तहरीर नहीं दी गई है।
ऐसे ही चोरी हुआ था सोना
सिडकुल की कंपनी से चांदी का टुकड़ा चुराने की तरह ही डेढ़ साल पहले राजेश एक्सपोर्ट कंपनी में भी सोना चोरी हुआ था। कंपनी से करीब 17 किलो सोना गायब हुआ था। इस मामले में एचआर हेड को गिरफ्तार किया गया। उसने पूछताछ में टुकड़ों में सोना चुराकर बेचने की बात कबूली थी। इसके बाद पुलिस ने काफी मात्रा में सोने की बरामदगी भी कर ली थी। इस मामले में पुलिस भी आरोपों की जद में आई थी।