{"_id":"144665f539e36078a9f071b0a5f5638c","slug":"sbi-field-officer-went-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्टमर के लोन ने ऑफिसर को पहुंचाया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कस्टमर के लोन ने ऑफिसर को पहुंचाया जेल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 18 Nov 2013 10:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में रिश्वत लेते पकड़े गए एसबीआई के फील्ड अफसर को सीबीआई ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
पढ़ें, इस मंदिर में राष्ट्रपति भवन से आती है भेंट
अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सीबीआई टीम ने शनिवार शाम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की भलारगंज, रुड़की शाखा के फील्ड अफसर राजसिंह उर्फ गिरीराज निवासी सिविल लाइन रुड़की को जेल चुंगी, रुड़की में पांच हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा था।
विज्ञापन
पढ़ें, पूर्णिमा स्नान पर दस लाख लोगों ने लगाई डुबकी
विज्ञापन
पूरन शर्मा के परिवार ने एसबीआई से एक लाख रुपए कृषि लोन के लिए आवेदन किया था। पचास हजार रुपए मिल चुके थे। शेष रकम देने से बैंक के फील्ड अफसर राज सिंह ने नौ हजार रुपए रिश्वत मांगी थी।
शिकायतकर्ता और घूसखोर की बात की रिकॉर्ड
बैंक अफसर राज सिंह पांच हजार रुपए रिश्वत पर अड़ा रहा। शिकायतकर्ता ने राज सिंह से हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी की थी। बातचीत को सीबीआई अधिकारियों ने भी सुना।
सीबीआई ने राज सिंह के घर की तलाशी भी ली। सूत्रों की मानें तो कई बैंक अधिकारी लोन की रकम पास कराने के एवज में दस प्रतिशत रिश्वत मांगते हैं।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---