फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   samwasini rape and abortion case.

संवासिनी से रेप-गर्भपात मामलाः DNA जांच के लिए नहीं है पैसा

Fri, 01 Jan 2016 01:05 PM IST
राकेश शर्मा/ अमर उजाला, देहरादून
राकेश शर्मा/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 01 Jan 2016 01:05 PM IST
विज्ञापन
samwasini rape and abortion case.

अपराधियों के खिलाफ वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने वाली विधि विज्ञान प्रयोगशाला के पास देहरादून नारी निकेतन में संवासिनी से रेप और गर्भपात जैसे संगीन मामले में आरोपियों के डीएनए जांच तक के लिए पैसे नहीं है।

विज्ञापन


संवासिनी के भ्रूण की डीएनए जांच तो पुलिस फंड से रकम देकर करा ली गई थी, लेकिन इस मामले समेत करीब 200 मामलों की जांच प्रयोगशाला में फंसी है। हाल में भेजे गए 20 लाख रुपये के प्रस्ताव को शासन की मेहरबानी का इंतजार है।
विज्ञापन


प्रदेश के 13 जिलों की डीएनए और दूसरी जांचों के लिए प्रेमनगर स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला की मदद ली जाती है।
केमिकल और दूसरी संसाधनों की कमी की वजह से यहां जांचों की फेहरिस्त बढ़ती जा रही है। सूत्रों की माने तो एक डीएनए जांच में करीब सात हजार रुपये का खर्च आता है। बहुचर्चित नारी निकेतन में संवासिनी से रेप और गर्भपात मामले की डीएनए जांच भी धन संकट की भेंट चढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रूण संवासिनी का होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने जेल में बंद दोनों आरोपियों केयर टेकर हाशिम और होमगार्ड ललित कुमार बिष्ट के अलावा तीन होमगार्ड और एक सफाई कर्मचारी की ब्लड सैंपल डीएनए जांच को भेजा था, ताकि यह साफ हो सके कि बरामद भ्रूण से किसका डीएनए मैच करता है।


केमिकल की कमी से डीएनए और दूसरी जांचों के करीब 200 मामले लंबित हैं। नौ लाख रुपये की रकम प्राप्त हुई है। प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण किया जा रहा है। हाल में 20 लाख रुपये का नया प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि रकम जल्द अवमुक्त हो जाएगी।
- अनंत राम चौहान, डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed