फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   roorkee jail reality

रुड़की जेल का काला सच, आप भी जानिए...

Fri, 08 Aug 2014 01:34 AM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 08 Aug 2014 01:34 AM IST
विज्ञापन
roorkee jail reality

अमूमन बेल यानी जमानत पर छूटने के बाद ही अपराधियों को सुख- सुविधाएं नसीब हो पाती हैं, लेकिन रुड़की जेल के बंदियों के साथ ऐसा नहीं है। उन्हें जेल में ही सुविधाओं की ‘बेल’ यानी छूट मिल रही है।

विज्ञापन


गैंगवार के बाद किए गए निरीक्षण में पहले यह बात सामने आई थी कि कुख्यात बदमाश सुनील राठी को रुड़की जेल में ड्राईफ्रूट, कूलर आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। अब कुछ और चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, जेल के अंदर बंदियों को सब्जी में तड़के के लिए 500 रुपये तो स्पेशल बाथरूम की सुविधा के लिए 5 हजार रुपये का रेट तय है। खाने से लेकर मनोरंजन तक तमाम सुविधाएं पाने के लिए बस थैली का मुंह खोलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह की सुविधा जेल के अंदर बंद सुनील राठी से लेकर अन्य बदमाश और बड़े पैसे वाले उठा रहे हैं।

मंगलवार शाम को गैंगवार की वारदात के बाद पुलिस अधिकारियों ने जेल के अंदर सुनील राठी के बैरक और अन्य जगहों पर छापे मारे थे। कई बंदियों से पूछताछ भी की गई थी।

पांच सौ में तड़का, बाथरूम पांच हजार में

roorkee jail reality

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि जेल के अंदर दाल और सब्जी में तड़के लिए प्रतिमाह पांच सौ रुपये या इससे अधिक तथा स्पेशल बाथरूम का इस्तेमाल करने के लिए पांच हजार रुपये तक खर्च कर सुविधाएं उठाई जा रही हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात में अच्छी नींद सोने और बीमारी में उपचार के लिए भी विशेष सुविधा उठाने के लिए धनराशि खर्च करनी पड़ती है। मनोरंजन के लिए बैरक में टीवी की सुविधा भी मिल रही है।

एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि जेल के अंदर सुनील राठी को विशेष सुविधा मिलने की बात सामने आई है। इसके अलावा अन्य बंदियों के बारे में भी पुलिस को जांच में कुछ विशेष बातें पता चली है। इसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजा जाएगा

राठी की बैरक में पेनड्राइव, 500 फिल्में लोड

roorkee jail reality

कुख्यात सुनील राठी के बैरक से पुलिस को 16 जीबी की पेनड्राइव बरामद हुई है। एसएसपी ने बताया कि राठी के पास से बरामद हुई पैन ड्राइव में करीब 150 नई और पुरानी फिल्में अपलोड है।

पुलिस को यह भी शक है कि पेनड्राइव का इस्तेमाल वह लैपटॉप में करता होगा। लेकिन पुलिस को लैपटॉप नहीं मिला। पुलिस अब इस एंगिल पर भी मामले की जांच कर रही है।

टुल्ली के लिए भी ऐशगाह बनी जेल
जेल के अंदर पैसे वालों की मौज है। पैसों का ही कमाल है कि जेल के अंदर टुल्ली के लिए स्पेशल बाथरूम की व्यवस्था की गई। उससे मिलने वाले लोगों के लिए भी विशेष सुविधा है।

इसके अलावा उसे जेल के अंदर ही अन्य सुविधाएं भी मिल रही है। टुल्ली श्रीमहंत सुधीर गिरी हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। रुपये खर्च करने के मामले में टुल्ली पहले से ही काफी चर्चाओं में रहा है।

मिलाई पर भी ‘वीआईपी ट्रीटमेंट’

roorkee jail reality

जेल में बंद सुनील राठी से मिलने वाले लोगों के लिए भी विशेष सुविधा है। पुलिस ने बताया कि आमतौर पर मिलने के दौरान सीसीटीवी कैमरे की मौजूदगी में सुनील राठी को मिलाया जाता था लेकिन विशेष परिस्थितियों में उसे सीसीटीवी से हटकर परिजनों और अन्य लोगों से मिलवाया जाता था।

पुलिस जांच में यह सब बातें सामने आ रही हैं। इसके अलावा जेल में बंद अन्य बदमाशों और पैसों वालों के साथ भी ऐसा है। कई बार जेल में मिलने के लिए आने वाले सुनील राठी के लोगों की एंट्री भी रजिस्टर में नहीं की जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed