फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   robbery in jewelers house and shop, criminal caught in CCTV.

ज्वैलर्स के घर में घुस एक करोड़ की डकैती, CCTV में कैद

Thu, 10 Mar 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर) Updated Thu, 10 Mar 2016 10:52 PM IST
सार

डकैतों ने ज्वैलर्स की पत्नी को चाकू से घायल कर दिया।
जाते-जाते वे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी साथ ले गए।
डकैतों के जाने के बाद कमरे की खिड़की की ग्रिल तोड़कर बाहर निकले ज्वैलर्स ने दी सूचना।

विज्ञापन
robbery in jewelers house and shop, criminal caught in CCTV.
पड़ोसी घर में लगे सीसीटीवी में लुटेरे कैद हो गए।

विस्तार

तमंचों और चाकू से लैस चार डकैतों ने बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे सर्राफा व्यापारी के घर में घुसकर दंपति और उनके बेटे को बंधक बनाकर लूटपाट की।
विज्ञापन

एक करोड़ का माल लूटा, लाइसेसी र‌िवाल्वर भी ले गए

robbery in jewelers house and shop, criminal caught in CCTV.
स्विफ्ट कार में बैठकर आराम से निकल गए बदमाश।
इस पर डकैतों ने चाकू से उसपर वार कर दिया, जिसे हाथ से रोकने में वह घायल हो गईं। पत्नी की चीख सुनकर छत पर पौधों में पानी डाल रहे सुधीर रस्तोगी नीचे को दौड़े तो डकैतों ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगाकर उनको भी अपने काबू में ले लिया।

घर में उस समय उनका छोटा पुत्र हिमांशु रस्तोगी था। डकैतों ने उसे भी अपने काबू में कर लिया। डकैत तीनों को एक कमरे में ले गए और मुंह में कपड़ा ठूंस कर हाथ बांध दिए।

एक घंटे तक डकैतों ने घर और दुकान का कोना-कोना खंगाल कर वहां रखे दो किलो सोने के जेवर, आठ किलो चांदी और साढ़े तीन लाख की नगदी और 32 बोर के लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ ही सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार में बैठकर फरार हुए बदमाश

robbery in jewelers house and shop, criminal caught in CCTV.
लुटेरे

डकैत घर के पिछले दरवाजे सड़क पर कार लेकर इंतजार कर रहे अपने दो अन्य साथियों के साथ फरार हो गए। डकैती की सूचना मिलते ही व्यापारियों का हजूम मौके पर उमड़ पड़ा।

डकैती की सूचना मिलते ही एएसपी पंकज भट्ट, सीओ सितारगंज जीएस पांगती के साथ ही खटीमा व सितारगंज कोतवाली की फोर्स के साथ ही एसओजी फिंगर पि्रंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंच गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप दी थी। पुलिस डकैती का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed