{"_id":"57891c6f4f1c1b7d5f13e701","slug":"reward-of-ten-thousands-on-vinay-tyagi","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार विनय त्यागी पर पुलिस ने बढ़ाया इनाम, अब दस हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरार विनय त्यागी पर पुलिस ने बढ़ाया इनाम, अब दस हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 15 Jul 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
अपराधी
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमनगर से मेरठ के कारोबारी मनोज गुप्ता का फिरौती के लिए अपहरण में वांछित चल रहे वेस्ट यूपी के शातिर विनय त्यागी उर्फ टिंकू पर पुरस्कार राशि बढ़ाकर 10 हजार रुपये हो गई है। त्यागी अपने दो साथी के साथ कई माह से फरार है।
विज्ञापन
मेरठ के कारोबारी मनोज गुप्ता का प्रेमनगर के डूंगा फार्म हाउस से 19 फरवरी को अपहरण कर लिया गया था। बाद में पुलिस ने गुप्ता को गढ़ मुक्तेश्वर से मुक्त कराने का दावा किया था। इस मामले में एक युवती समेत 11 आरोपी प्रकाश में आए थे।
विज्ञापन
एक लाख का रह चुका है इनाम
आठ आरोपी जेल जा चुके हैं, जबकि मुख्य आरोपी विनय त्यागी उर्फ टिंकू निवासी खाईखेडी मुजफ्फरनगर अपने दो साथियों के साथ फरार है। इसी बीच विनय त्यागी ने अपने रसूख के जरिए अपहरण की विवेचना को सीबीसीआईडी में स्थानांतरित करने का प्रयास किया था, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका था।
विज्ञापन
इसी बीच विनय त्यागी पर पुरस्कार राशि पांच हजार से बढ़ाकर दस हजार रुपये कर दी गई है। एसएसपी डा सदानंद दाते ने बताया कि विनय त्यागी अपने ठिकानों से फरार है। बता दें कि विनय त्यागी पर पहले एक लाख रुपये का इनाम रह चुका है। त्यागी देवबंद विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुका है, लेकिन हार गया था। हालांकि वह अपनी पत्नी को ब्लॉक प्रमुख बनाने में कामयाब हो गया।